FIFA कप में फुटबॉल से ज्यादा इस बोल्ड हसीना के चर्चे, क्रोएशियाई टीम की हार के बीच इस मिस्ट्री गर्ल ने उड़ाए सबके होश

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

इवाना नॉल

Ivana Knoll Bold Look: फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में क्रोएशिया को इंग्लैंड के हाथों 4-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, खेल के मैदान पर मिली इस निराशा के बीच क्रोएशिया एक अलग वजह से लगातार खबरों में बना हुआ है. दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में क्रोएशिया को सपोर्ट करने पहुंचीं मॉडल और डीजे इवाना नॉल अपने बोल्ड लुक के कारण फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र बन गईं.

विज्ञापन

Ivana Knoll Bold Look: फीफा विश्व कप 2026 में क्रोएशिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जहां उसे अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड से 4-2 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के बावजूद क्रोएशियाई टीम चर्चा के केंद्र में है. वजह है स्टेडियम में मौजूद मशहूर मॉडल और डीजे इवाना नॉल. मैच के दौरान अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

कौन है इवाना नॉल

दरअसल, यह कोई और नहीं, बल्कि जानी-मानी सुपरमॉडल और डीजे इवाना नॉल हैं, जो खुद को क्रोएशिया की सबसे बड़ी फुटबॉल फैन कहती हैं. इवाना ने क्रोएशिया और इंग्लैंड के मैच से पहले ही अपनी कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था. वैसे, यह पहली बार नहीं है, पिछले फीफा विश्व कप में भी वे अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरत तस्वीरों के दम पर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं.

स्टेडियम में एंट्री करते ही आकर्षक का केंद्र बनीं

इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में इवाना नॉल एक बेहद बोल्ड ट्रांसपेरेंट टॉप पहनकर स्टेडियम पहुंची थीं. जैसे ही उन्होंने स्टेडियम में एंट्री ली, वहां मौजूद फैंस की निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं. माहौल तो तब और गरमा गया जब कैमरामैन ने भी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार इवाना को दिखाना शुरू कर दिया. फिर क्या था, खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया.

क्रोएशिया की सबसे हॉट फैन

दरअसल, पिछले टूर्नामेंटों में क्रोएशियाई टीम का हौसला बढ़ाते हुए सबका ध्यान खींचने वाली इस ग्लैमरस स्टार को ‘वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन’ का खिताब तक दिया जा चुका है. यही वजह है कि इस बार भी सुर्खियां बटोरने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. इंग्लैंड और क्रोएशिया के इस मैच के दौरान इवाना नॉल ने एक लो-कट टॉप में ऐसे किलर पोज दिए कि देखने वालों के होश उड़ गए.

सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘नॉल डॉल’ के नाम से मशहूर इस मॉडल व इन्फ्लुएंसर का टॉप क्रोएशियाई ध्वज की थीम से प्रेरित था, जिस पर लाल और सफेद रंग का चेकर प्रिंट था. इवाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस पोशाक की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया- “क्रोएशिया लेट्स गोओओ.” इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली इवाना के इस बोल्ड लुक को उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वे कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जता रहे हैं.

कब मिली पॉपुलैरिटी

गौरतलब है कि 33 वर्षीय इवाना नॉल को कतर में आयोजित 2022 विश्व कप के दौरान वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी, जब सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ था. वर्तमान में यह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एक लोकप्रिय मॉडल होने के साथ-साथ डीजे के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. इवाना को उम्मीद है कि वर्ष 2018 के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए क्रोएशिया की टीम एक बार फिर विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी.

इसे भी पढ़े- स्टेडियम में ब्राजील को चीयर करने पहुंचा ये ‘नन्हा फैन’, क्यूट अंदाज देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola