भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
इंग्लैंड की पूरी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जेम्स कोल्स को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि जोफ्रा आर्चर और जो रूट की भी वापसी हुई है.
England ODI Squad: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई से खेला जाएगा. इस टीम में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है.
22 वर्षीय जेम्स कोल्स घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 425 रन बनाने के साथ 26 विकेट भी अपने नाम किए हैं. उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है.
जोफ्रा आर्चर की हुई वापसी
इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को भी मजबूत किया है. टीम में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद और जोश टंग को शामिल किया गया है. वहीं, जैक क्रॉली और ल्यूक वुड को टीम से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा जेमी ओवरटन और ब्रायडन कार्स चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
इंग्लैंड की वनडे टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग.
जैकब बेथेल को करेंगे ओपनिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट जैकब बेथेल को वनडे क्रिकेट में ओपनिंग की नई जिम्मेदारी सौंप सकता है. 22 वर्षीय बेथेल अब तक 21 वनडे मैचों में 603 रन बना चुके हैं, लेकिन उन्होंने ज्यादातर मध्यक्रम में बल्लेबाजी की है. भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में उन्हें शीर्ष क्रम में खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिल सकता है. इंग्लैंड 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर प्रयोग कर रहा है. कप्तान हैरी ब्रूक के साथ बेथेल को ओपनिंग में उतारकर टीम भविष्य की तैयारियों को परखना चाहती है.
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम (दोपहर 3:30 बजे IST)
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ (शाम 5:30 बजे IST)
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन (दोपहर 3:30 बजे IST)
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतरेगा इंग्लैंड, जोश टंग करेंगे डेब्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








