‘यह मुकाबला उसी के लिए जीता’, डियोगो जोटा को याद कर रो पड़े रोनाल्डो; VIDEO
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा की जर्सी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में क्रोएशिया को 2-1 से हराने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए. मैच के बाद उन्होंने दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा की जर्सी पहनकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह जीत उनकी याद को समर्पित है.
Cristiano Ronaldo Pays Tribute to Diogo Jota: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. हालांकि मैच के बाद सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा को याद कर रो पड़े.
टोरंटो में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की. इवान पेरिसिच के 52वें मिनट में किए गए गोल से क्रोएशिया ने बढ़त बनाई थी, लेकिन रोनाल्डो और गोंकालो रामोस के गोल की बदौलत पुर्तगाल ने मैच अपने नाम कर लिया. अब टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में स्पेन से होगा.
Esse momento foi lindo e emocionante! 🥹💔
— Jakelyne Loiola (@Jakelyneloiola_) July 3, 2026
Cristiano Ronaldo com a camisa 21 em homenagem a Diogo Jota, que faleceu há 1 ano! 🤍 pic.twitter.com/rAbdT8EuDz
मैच खत्म होने के बाद रोनाल्डो डियोगो जोटा की नंबर-21 जर्सी पहने नजर आए. उन्होंने आसमान की ओर इशारा कर अपने पूर्व साथी को श्रद्धांजलि दी. जीत के बाद बातचीत में रोनाल्डो ने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए बेहद खास था.
पुर्तगाल की जीत के बाद रोनाल्डो ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, “हमने मैच से पहले भी उसके बारे में बात की थी. जिंदगी के कुछ संयोग अविश्वसनीय होते हैं. आज की परिस्थिति हमारे लिए बहुत मायने रखती थी. सिर्फ जीत नहीं, बल्कि जिस तरह से हमने जीत हासिल की, वह भी खास है. हमें पता है कि वह हमारे साथ है. आज जीतना ही उसे सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था.”
डियोगो जोटा का सड़क दुर्घटना में हुआ था निधन
डियोगो जोटा का पिछले साल स्पेन में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. वह केवल 28 साल के थे. उनके साथ उनके भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हुई थी. जोटा ने अपने निधन से पहले पुर्तगाल को यूईएफए नेशंस लीग का खिताब दिलाने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी.
मैच में रोनाल्डो ने भी इतिहास रचा. उन्होंने अपना पहला विश्व कप नॉकआउट गोल दागा और टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या तीन तक पहुंचा दी. वहीं गोंकालो रामोस ने स्टॉपेज टाइम में विजयी गोल कर पुर्तगाल को यादगार जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 119 मैच, 40 गोल और खत्म हुआ सफर… रियाद महरेज ने लिया संन्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








