युजवेंद्र चहल को आ रही है धौनी की याद, सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर लिख डाली ये भावुक बात

Updated:
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल  को आ रही है धौनी की याद, सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर लिख डाली ये भावुक बात

धौनी वर्ल्ड कप के बाद से दूर हैं तो ऐसे में स्पिनर युजवेंद्र चहल को उनकी खासा याद आ रही है.

विज्ञापन

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी विपक्षी खेमों को क्रिकेट के मैदान पर खासा परेशान करती है, जब तक महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के मैदान पर थे तब तक उनकी सलाह दोनों गेंदबाजों को खासा लाभ पहुंचाता था लेकिन फिलहाल धौनी वर्ल्ड कप के बाद से दूर हैं तो ऐसे में स्पिनर युजवेंद्र चहल को उनकी खासा याद आ रही है.

युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम में उनके साथ ली गयी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि विकेट के पीछे से महान खिलाड़ी की ओर से मुझे तिल्ली बुलाना मिस कर रहा हूं. उनके इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल ने भी दिल का इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. आपको बता दें कि धौनी सभी खिलाड़ियों को विकेट के पीछे उनके निक नेम से बुलाते हैं इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने ही किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि धौनी ने मेरा निक नेम को पॉपुलर किया था.

बहरहाल चहल के इस पोस्ट पर यूजर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. विक्रम सेटी नाम के एक यूजर ने लिखा कि भाई अपने बारे में कुछ अच्छी कहानीयां साझा करें और कृपया एक विकेट की साजिश रचें! हमारे लिए एक अच्छी सीख होगी. आप और माही भाई साथ में रहते हैं, इस कारण आपका नाम दिग्गज Yuziii उर्फ ​​Tilli हो जाएगा.

गौरतलब है कि चहल ने धौनी को कितना मिस कर रहे हैं इसका खुलसा एक और पोस्ट में किया था. उन्होंने बीसीसीआई की एक वीडियो में एक खाली सीट को दिखाते हुए कह रहे थे कि ये माही भाई की सीट है जिसमें अब कोई नहीं बैठता है.

हाल ही में उनके जोड़ीदार कुलदीप यादव ने कहा था कि जब वो विकेट के पीछे होते हैं तो उनका काम 50 प्रतिशत आसान हो जाता है. वो फील्डिंग सेट कर देते हैं, चहल ने 52 वनडे में 5.07 की इकॉनमी रेट से 91 विकेट लिए हैं. 42 रन पर 6 विकेट उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है. वहीं, टी20 में उन्होंने 42 मैच में 55 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल में उनके नाम 84 मैच में 100 विकेट हैं

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola