युवराज सिंह ने बताया कब से शुरू होना चाहिए क्रिकेट

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 4:50 PM

विज्ञापन

भारत के पूर्व स्टार हरफनमौला युवराज सिंह का मानना है कि क्रिकेट तभी बहाल होना चाहिए, जब कोरोना वायरस महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाए

विज्ञापन

भारत के पूर्व स्टार हरफनमौला युवराज सिंह का मानना है कि क्रिकेट तभी बहाल होना चाहिए, जब कोरोना वायरस महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाए क्योंकि खिलाड़ियों की सेहत और सुरक्षा खेल प्रशासकों के लिए सर्वोपरि होनी चाहिए. सभी खेलों की तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद है. ऐसे में विभिन्न बोर्ड दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में मैच कराने की सोच रहे हैं.

युवराज ने बीबीसी पर ‘ द दूसरा’ पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मेरी निजी राय है कि पहले अपने देश और दुनिया को कोरोना वायरस से बचाना है. ” उन्होंने कहा ,‘‘ इसे पूरी तरह से खत्म करना होगा क्योंकि अगर यह बढ़ता रहा तो खिलाड़ी मैदान पर जाने से, ड्रेसिंग रूम या चेंजिंग रूम में जाने से भी डरेंगे.

” विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ ने कहा कि खिलाड़ियों पर वैसे ही मैदान पर काफी दबाव रहता है और वायरस के बारे में सोचते रहने से खेल पर से उनका ध्यान हटेगा. उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ी किसी भी देश या क्लब के लिए खेले, उस पर काफी दबाव रहता है. ऐसे में कोरोना वायरस का डर को लेकर वह खेलना नहीं चाहेगा. ” युवराज ने कहा ,‘‘ जब आप दस्ताने पहनकर उतरेंगे, पसीना बह रहा हैं और आप बल्लेबाजी कर रहे हैं.

आपका केला खाने का मन है लेकिन किसी और के हाथ में केला है तो आप सोचेंगे कि नहीं , मुझे नहीं खाना चाहिए. ” उन्होंने कहा ,‘‘ आप खेलते समय इस तरह के सवालों से बचना चाहेंगे. आपका ध्यान खेल पर होना चाहिए. यह मेरी राय है. इस पर लोग अपनी राय रख सकते हैं. ”

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola