यशस्वी जायसवाल ने जिस टीम के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, वहीं की लड़की को दे बैठे दिल!

Updated:
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल ने जिस टीम के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, वहीं की लड़की को दे बैठे दिल!

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा. अपनी पारी के दम पर जायसवाल हर तरफ प्रशंसा बटोर रहे हैं, बल्कि मैडी हैमिल्टन के साथ उनके कथित संबंधों की खबरों के कारण भी वह काफी चर्चा में हैं.

विज्ञापन
undefined

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दोहरा शतक के दम पर भारत ने शनिवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाये. जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान  209 रन बनाये.

undefined

अपनी पारी के दम पर जायसवाल हर तरफ  प्रशंसा बटोर रहे हैं, बल्कि मैडी हैमिल्टन के साथ उनके कथित संबंधों की खबरों के कारण भी वह काफी चर्चा में हैं.

undefined

यशस्वी और मैडी के बीच संभावित प्रेम की चर्चा ने तब जोर पकड़ लिया जब बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूके की लड़की के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ कैप्शन दिया गया ‘परिवार’.

undefined

मैडी वह लड़की है जिसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह यशस्वी की गर्लफ्रेंड हैं. मैडी को कई बार अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल के दौरान स्टैंड्स में देखा गया है.

undefined

हाल ही में अंग्रेजी लड़कियों को भारतीय जर्सी पहने हुए देखा गया, जिनमें से एक मैडी भी थी.
ऐसी खबरें आ रही हैं कि यशस्वी और मैडी पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन उनके दोस्ती की झलक और मैडी के जायसवाल के लिए स्पष्ट समर्थन ने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola