ePaper

World Cup 2023: विराट कोहली और केएल राहुल बने तारणहार, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Updated at : 08 Oct 2023 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: विराट कोहली और केएल राहुल बने तारणहार, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Chennai: Indian batters Virat Kohli and KL Rahul run between the wickets during the ICC Men's Cricket World Cup match between India and Australia, at the MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Sunday, Oct. 8, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_08_2023_000550A)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया है. एक समय भारत का तीन विकेट दो रन के स्कोर पर गिर गया था. बाद में विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को हराने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
undefined

केएल राहुल केवल तीन रन से शतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी और विराट कोहली की बड़ी अर्धशतकीय पारियों से भारत ने रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर वनडे विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. राहुल ने विजयी छक्का लगाया जिससे उनका स्कोर 97 रन पर पहुंचा.

undefined

अपनी इस नाबाद पारी के लिए केएल राहुल ने 115 गेंद खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए. कोहली ने शुरू में मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 116 गेंद पर छह चौकों की मदद से 85 रन बनाए. भारत के सामने 200 रन का लक्ष्य था लेकिन उसने दूसरे ओवर तक दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे.

undefined

कोहली और राहुल ने भारत को न सिर्फ इस स्थिति से उबारा बल्कि चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी करके उसे 41.2 ओवर में चार विकेट पर 201 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 199 रन पर आउट हो गई थी.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर (52 गेंद पर 41 रन, छह चौके) और स्मिथ (71 गेंद पर 46 रन, पांच चौके) के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज मिशेल स्टार्क (28) ने उपयोगी योगदान दिया. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा (28 रन देकर तीन विकेट), कुलदीप यादव (42 रन देकर दो) और रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर एक) की स्पिन तिकड़ी ने 30 ओवर में 104 रन देकर छह विकेट लिए.

undefined

तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया. भारत की बल्लेबाजी में शुरुआत जिस तरह से रही उससे देश के किसी भी क्रिकेट प्रेमी का दिल दहल गया होगा. भारतीय टीम ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे जबकि उसका स्कोर केवल दो रन था.

undefined

यह भारत का वनडे में तीन विकेट गिरने पर न्यूनतम स्कोर भी है. भारत के यह दो रन भी बल्ले से नहीं निकले थे. अस्वस्थ शुभमन गिल की जगह पारी का आगाज करने वाले इशान किशन ने पहले ओवर में ही स्टार्क की गेंद पर ढीला शॉट खेल कर स्लिप में कैच दिया. वह ‘गोल्डन डक’ बनाकर पेवेलियन लौटे. स्टार्क का यह विश्व कप में 50वां विकेट था.

undefined

जोश हेजलवुड (38 रन देकर तीन) ने अगले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को पगबाधा और उनका स्थान लेने के लिए उतरे श्रेयस अय्यर को कवर में कैच कराया. यह दोनों बल्लेबाज भी खाता नहीं खोल पाए. हेजलवुड को कोहली का विकेट भी मिल जाता लेकिन जब यह बल्लेबाज 12 रन पर खेल रहा था तब मिशेल मार्श ने उनका आसान कैच छोड़ दिया था.

undefined

भारत ने पहले 10 ओवर में तीन विकेट पर 27 रन बनाए थे. कोहली ने 15वें ओवर में कैमरन ग्रीन पर लगातार दो चौके जड़कर दर्शकों में जोश भरा. इसके बाद राहुल ने लेग स्पिनर एडम जम्पा के पहले ओवर में ही तीन चौके लगाकर ऑस्ट्रेलिया की रणनीति बिगाड़ दी.

undefined

पिच में किसी तरह की गड़बड़ी नजर नहीं आ रही थी तथा इन दोनों बल्लेबाजों ने जल्दबाजी नहीं दिखाई क्योंकि वे जानते थे कि लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं है और किसी तरह की हड़बड़ी टीम को महंगी पड़ सकती है. कोहली ने वनडे में अपने 67वें अर्धशतक के लिए 75 गेंद खेली और इससे भारत का स्कोर भी 26 ओवर में तिहरे अंक में पहुंचाया. राहुल ने इसके बाद 72 गेंद पर अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया.

undefined

जब लग रहा था कि कोहली अपना 48वां शतक पूरा करने में सफल रहेंगे तब उन्होंने हेजलवुड की गेंद पर मिड विकेट पर कैच थमा दिया. कोहली जब पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. हार्दिक (नाबाद 11) ने इसके बाद हेजलवुड पर भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया.

undefined

राहुल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद छह के लिए भेजी. वह चौका और छक्का लगाकर शतक तक पहुंच सकते थे लेकिन उन्होंने पैट कमिंस पर विजयी छक्का लगाना ही उचित समझा. इस प्रकार भारत यह मुकाबला छह विकेट से जीत गया और केएल राहुल ने अपने शतक की कुर्बानी दे दी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola