World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप के स्वागत के लिए असली फूलों की कालीन, जानें किसने किया है तैयार

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप के स्वागत के लिए असली फूलों की कालीन, जानें किसने किया है तैयार

World Cup 2023: डॉ.वशिष्ठ ने कहा कि इस कालीन को क्रिकेट विश्व कप के लिए तैयार किया जा रहा है जो क्रिकेट के खास संदेश को आगे लेकर जाएगा. ऐसा हमारा प्रयास रहेगा.

विज्ञापन

World Cup 2023: 12 साल के अंतराल के बाद भारत क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करता नजर आएगा. अक्टूबर-नवंबर के महीनों में इंडिया के शहरों में मैच का आयोजन किया जाएगा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि फूलों के कालीन की चर्चा केरल के ओणम उत्सव में सुनने को मिलती है जो इस पर्व का अभिन्न अंग है. लेकिन क्रिकेट विश्व कप में ऐसा कालीन आपको देखने को मिलेगा.

जानकारी के अनुसार असली फूलों से बने कालीन क्रिकेट विश्व कप में नजर आएंगे जो क्रिकेट के विश्व कप के स्वागत के लिए बिछाए जाएंगे. इस फूलों के कालीन को डॉ.वशिष्ठ के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों की एक टीम द्वारा तैयार किया जा रहा है. डॉ.वशिष्ठ के साथ उनके बचपन के दोस्त संतोष, प्रिंसन, कृष्णानंद, सुरेश और प्रधान इस खूबसूरत कालीन को तैयार करने में जुटे हुए हैं.

डॉ.वशिष्ठ ने कहा कि इस कालीन को क्रिकेट विश्व कप के लिए तैयार किया जा रहा है जो क्रिकेट के खास संदेश को आगे लेकर जाएगा. ऐसा हमारा प्रयास रहेगा.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

Also Read: World Cup 2023: मास्टरकार्ड यूजर्स के लिए वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें बुक

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola