World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 : क्या सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड दोहराएगा 2019 का इतिहास, भारतीय टीम के लिए क्यों खतरा हैं कीवीज

न्यूजीलैंड अभी प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है और उसने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं. न्यूजीलैंड के कुल अंक 10 हैं उसने पांच मैच जीते हैं और चार हार हैं. रन रेट +0.743 है. जबकि भारत शीर्ष पर बना हुआ है. भारत ने आठ मैच में आठों जीते हैं और कुल अंक 16 अर्जित किया है.

विज्ञापन
undefined

World Cup 2023 : आईसीसी विश्व कप 2023 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. प्वाइंट टेबल में अभी जो टीम टाॅप चार में शामिल है उन पर गौर करें तो यह कहा जा सकता है कि भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा.

undefined

न्यूजीलैंड अभी प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है और उसने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं. न्यूजीलैंड के कुल अंक 10 हैं उसने पांच मैच जीते हैं और चार हार हैं. रन रेट +0.743 है. जबकि भारत शीर्ष पर बना हुआ है. भारत ने आठ मैच में आठों जीते हैं और कुल अंक 16 अर्जित किया है.

undefined

विश्व कप के नियमों के अनुसार अभी प्वाइंट टेबल की जो स्थिति है एक नंबर और चार नंबर की टीम के बीच 15 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होना तय है.

undefined

सेमीफाइनल की रेस में जो टीम अभी भी बनी हुई है वो है अफगानिस्तान और पाकिस्तान. अफगानिस्तान आज अपना आखिरी लीग मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. इसमें दक्षिण अफ्रीका पर वह जीत हासिल करेगा इसकी संभावना बहुत ही कम है.

undefined

पाकिस्तान का इंग्लैंड के साथ 11 नवंबर को मैच है, लेकिन उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज करनी है होगी तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जो आसान नहीं है.

undefined

इस परिस्थिति में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला लगभग तय है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड ही वो टीम है, जिसने 2019 के विश्व कप में भारत का खेल खराब किया था.

undefined

विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड ने भारत को मैनचेस्टर के ग्राउंड पर 18 रन से हरा दिया था, जिससे भारत का विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था. इस मैच में एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन धोनी के आउट होते ही सारी उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई थी. धोनी जब आउट हुए थे उस वक्त टीम को 10 गेंद पर 25 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी रनआउट हो गए.

undefined

2023 के विश्व कप पर अगर गौर करें तो भारत अबतक अजेय टीम रही है, 12 नवंबर को उसका मुकाबला नीदरलैंड से होना है. नीदरलैंड की टीम भारत के सामने किसी भी तरह टिकने वाली नहीं है.

undefined

भारत अगर नीदरलैंड को हरा देता है तो वो लीग मैच में अपने नौ के नौ मैच जीत जाएगा. भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं यह असंभव बिलकुल भी नहीं है.

undefined

सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ंत भारतीय टीम के लिए इसलिए भी खतरा है क्योंकि लीग मैच में भारत न्यूजीलैंड को हरा चुका है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भारत को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा. न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट के शुरुआत में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, बीच में उसका प्रदर्शन बिगड़ा था, संभव है कि वह एकबार फिर अपना प्रदर्शन सुधारें.

Also Read: शुभमन गिल के नंबर वन बैट्‌समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने लिखा पोस्ट, दिल वाला इमोजी भी लगाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola