शुभमन गिल के नंबर वन बैट्समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने लिखा पोस्ट, दिल वाला इमोजी भी लगाया, देखें तस्वीरें

सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है-विश्व के नंबर 1 ओडीआई बैट्समैन शुभमन गिल. सारा ने अपने इस पोस्ट में शुभमन गिल को टैग भी किया है.

शुभमन गिल बैट्समैन के आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बैट्समैन बन गए हैं. शुभमन गिल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. शुभमन गिल के लिए खास बात यह भी है कि सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया में इस बारे में पोस्ट लिखा है.

सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है-विश्व के नंबर 1 ओडीआई बैट्समैन शुभमन गिल. सारा ने अपने इस पोस्ट में शुभमन गिल को टैग भी किया है. सारा के इस पोस्ट पर कमेंट भी आ रहे हैं.
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के डेटिंग की खबरें इसलिए भी वायरल होती हैं, क्योंकि सारा शुभमन गिल के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके साथ दिल वाला इमोजी भी लगाती हैं.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के करीबी रिश्तों के बारे में चर्चा आम है और कहा यह जा रहा वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर हैं और शानदार फाॅर्म में चल रहे हैं.

शुभमन गिल के मैच में सारा तेंदुलकर अक्सर ग्राउंड में नजर आ जाती हैं और उनका रिएक्शन उन दोनों की करीबी और दोस्ती को बयां भी करता है. भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान भी सारा स्टेडियम में नजर आई थीं.

शुभमन गिल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 92 गेंद में 92 रन बनाए थे. उस दिन भी सारा शुभमन गिल की हौसला अफजाई करते नजर आई थीं. शुभमन शतक से चूके थे, लेकिन उनकी पारी शानदार थी, जिसमें दो छक्के और 11 चौके शामिल थे.
https://twitter.com/SaraTendulkar__/status/1720032388116545706
सारा तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल की पारी की तारीफ करते हुए लिखा था-वेल प्लेयड शुभमन गिल. सारा ने अपने पोस्ट में दिल वाला इमोजी भी लगाया है.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने अभी तक अपने रिश्तों के बारे में कोई बात नहीं की है. हालांकि उनकी दोस्ती की चर्चा है. सारा अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करती रहती हैं.

सारा तेंदुलकर ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं. सारा बेहद खूबसूरत हैं और एक्स पर उनके 76.8 हजार फाॅलोअर्स हैं. सारा और सचिन तेंदुलकर का रिश्ता बेहद खास है.
Also Read: तो क्रिकेट नहीं गोल्फ खेल रहे थे ग्लेन मैक्सवेल? दोहरे शतक का खुला राजप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










