World Cup 2023 Points Table: दक्षिण अफ्रीका हटा सकता है चोकर्स का ठप्पा, प्वाइंट टेबल में बजाया डंका

Lucknow: South African bowler Keshav Maharaj with teammates celebrates the wicket of Australian batter Marnus Labuschagne during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and South Africa at the Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium, in Lucknow, Thursday, Oct.12, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI10_12_2023_000467A)
World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले प्वाइंट टेबल में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर था और उसके आठ अंक थे, जबकि भारत के दस अंक थे. लेकिन आज का मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने 10 अंक हासिल कर लिये हैं और वह रेट रन रेट के हिसाब से अब वो विश्व कप की नंबर वन टीम बन गई है.
World Cup 2023 Points Table: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर विश्व कप पर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका प्वाइंट टेबल में अब नंबर वन पोजिशन पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका ने अबतक छह मैच खेले हैं जिनमें से पांच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है और एक मैच वह हारा है. दक्षिण अफ्रीका का रेट रन रेट अभी +2.032 और वह 10 प्वाइंट के साथ नंबर वन बना है.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले प्वाइंट टेबल में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर था और उसके आठ अंक थे, जबकि भारत के दस अंक थे. लेकिन आज का मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने 10 अंक हासिल कर लिये हैं और वह रेट रन रेट के हिसाब से अब वो विश्व कप की नंबर वन टीम बन गई है.

वहीं आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका से एक विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान नंबर छह पर पहुंच गया है, उससे पहले वह नंबर पांच पर विराजमान था. आज का मैच हारने के साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो गए हैं. पाकिस्तान के लिए आज की हार के कई मायने हैं, एक तो वह विश्वकप में सेमीफाइनल तक का सफर तक नहीं कर पाएगी, वहीं बाबर आजम की कप्तानी और पाकिस्तानी क्रिकेट में भी काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा.

प्वाइंट टेबल में अब भारत नंबर दो पर पहुंच गया है. भारत ने अबतक पांच मैच खेले हैं और पांचों में टीम को जीत हासिल हुई है. भारत के 10 अंक हैं और रेट रन रेट +1.353 है.

प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसका रेट रन रेट +1.481 है. न्यूजीलैंड ने पांच मैच खेले हैं और एक हार के साथ चार जीत दर्ज किए हैं. कुल अंक आठ है. प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर आस्ट्रेलिया है, जिसने पांच खेले हैं और तीन जीतकर छह अंक हासिल किया है, जबकि दो मैच में उन्हें हार नसीब हुई है. कंगारुओं का रेट रन रेट +1.142 है.

प्वाइंट टेबल में श्रीलंका चार अंक के साथ पांचवें, पाकिस्तान चार अंक के साथ छठे और अफगानिस्तान भी चार अंक के साथ सातवें स्थान पर है. बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड दो-दो अंक के साथ आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं. प्वाइंट टेबल की अभी जो स्थिति है उससे यह साबित हो रहा है कि विश्वकप में अब सिर्फ एक ही एशियाई देश भारत की पहुंच है, अन्य देश अपने प्रदर्शन से नाराज हैं, पाकिस्तान की उम्मीदें भी आज टूट गई हैं.
Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर, दुआएं भी न आईं काम, दक्षिण अफ्रीका ने सपना तोड़ाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










