World Cup 2023: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर, दुआएं भी न आईं काम, दक्षिण अफ्रीका ने सपना तोड़ा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Oct 2023 11:26 PM
Chennai: Pakistan's Shaheen Afridi after completing his spell during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and South Africa, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 27, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_27_2023_000431A)
पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट में आगे तीन मैच खेलने हैं. फिलहाल उसके केवल 4 अंक हैं. अगर पाकिस्तान की टीम बाकी के तीनों मैच जीत लेती है, तब भी उसके केवल 10 अंक ही होंगे.

वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से रौंदकर जीत का पंच लगाया. दूसरी ओर बाबर सेना का सेमीफाइनल में जाने का सपना पूरी तरह से टूट चुका है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 270 पर ऑल आउट कर दिया, फिर 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर 271 रन बनाकर मैच जीत लिया.

6 मैच के बाद पाकिस्तान के केवल 4 प्वाइंट्स
पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में अबतक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे केवल दो में ही जीत मिली है और 4 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के केवल 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.387 है.

क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट के अनुसार खेला जा रहा है. जिसमें लीग चरण में सभी टीमों को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर कोई टीम 7 मैच जीत लेती है, तो वो आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर कोई टीम 12 अंक लाती है, तो उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा.

क्या है पाकिस्तान का चांस
पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट में आगे तीन मैच खेलने हैं. फिलहाल उसके केवल 4 अंक हैं. अगर पाकिस्तान की टीम बाकी के तीनों मैच जीत लेती है, तब भी उसके केवल 10 अंक ही होंगे. नेट रन रेट अच्छा होने पर भी उसकी उम्मीद बहुत कम है कि वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे.

सेमीफाइनल में इन टीमों के पहुंचने की उम्मीद बरकरार
प्वाइंट्स टेबल में जो स्थिति बनी हुई है, उसके अनुसार सेमीफाइनल के लिए जो चार टीमें क्वालीफाई करती दिख रही हैं, उसमें दक्षिण अफ्रीका, भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई की टीमें हैं. पाकिस्तान को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 अंक और +2.032 नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है. जबकि भारतीय टीम 10 अंक और +1.353 नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने चार मैच जीतकर 8 अंक लेकर और +1.481 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 अंक और +1.142 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










