Women World Cup 2025: न्यूजीलैंड को मिली करारी शिकस्त, साउथ अफ्रीका ने दी 6 विकेट से मात, ब्रिट्स की शानदार सेंचुरी

Updated at : 06 Oct 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Women's World Cup 2025: Tazmin Brits Century

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद जश्न मनाती तैजमिन ब्रिट्स, फोटो- सोशल मीडिया

Women World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सातवें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. तैजमिन ब्रिट्स की शतकीय पारी और म्लाबा की 4 विकेट ने टीम को आसान जीत दिलाई.

विज्ञापन

महिला वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) के सातवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (SA W) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (NZ W)को 7 विकेट से मात दी. यह मुकाबला पूरी तरह अफ्रीकी टीम के नाम रहा, जहां पहले गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजों ने रन चेज को आसान बना दिया. न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, वहीं साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपनी लय मजबूत कर ली. (South Africa Beat New Zealand By 6 Wickets).

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहली ही गेंद पर अनुभवी ओपनर सूजी बेट्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. इसके बाद अमेलिया केर (23) और जॉर्जिया प्लीमर (31) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन दोनों लय बरकरार नहीं रख सकीं. कप्तान सोफी डिवाइन ने एक बार फिर जिम्मेदारी उठाते हुए शानदार 85 रन (98 गेंद, 9 चौके) की पारी खेली. उनके साथ ब्रूके हैलिडे ने भी तेजतर्रार 45 रन बनाए. बावजूद इसके न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर पूरे नहीं खेल पाई और 47.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई.

म्लाबा की घातक गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उन्होंने अपने 10 ओवर में सिर्फ 40 रन देकर 4 अहम विकेट झटके. उनकी सटीक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनके अलावा मरिजाने कैप और अयाबोंगा खाका ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे न्यूजीलैंड की पारी रफ्तार नहीं पकड़ सकी.

ब्रिट्स-लुस की रिकॉर्ड साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन उसके बाद तैजमिन ब्रिट्स और सुने लुस ने कीवी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. ब्रिट्स ने 87 गेंदों में शानदार 101 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं. वहीं लुस ने 114 गेंदों में 83 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य 40.5 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया.

न्यूजीलैंड सबसे ज्यादा हारने वाली टीम

यह हार न्यूजीलैंड के लिए इतिहास में एक नकारात्मक रिकॉर्ड लेकर आई. यह महिला वनडे वर्ल्ड कप में उनकी 32वीं हार थी, जिससे वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गईं. ऑस्ट्रेलिया से पिछली हार के बाद यह लगातार दूसरी शिकस्त है, जिससे न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की राह मुश्किल होती दिख रही है.

ये भी पढ़ें-

यह मेरे और मेरे परिवार… युवा खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने पाकिस्तान की बैंड बजाने के बाद दिया बड़ा बयान

आंख दिखाती है… हरमनप्रीत ने निकाली पाकिस्तानी गेंदबाज की हेकड़ी, 11 सेकंड के वीडियो ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola