VIVO IPL 2021 RR vs SRH : नये कप्तान भी नहीं बदल पाये हैदराबाद का भाग्य, राजस्थान ने 55 रन से हराया
New Delhi: Kartik Tyagi of Rajasthan Royals celebrates the wicket of Kane Williamson during match 28 of the Indian Premier League between the Rajasthan Royals and the Sunrisers Hyderabad held at the Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, May 2, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI05_02_2021_000239B)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RR vs SRH Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 165 रन ही बना पायी. मैच से जुड़े हरेक अपडेट आप यहां देख सकते हैं…
7 मैच में हैदराबाद की 6ठी हार, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद
हैदराबाद की किस्मत को नये कप्तान भी नहीं बदल पाये. डेविड वॉर्नर को हटा कर केन विलियमसन नये कप्तान बनाये गये, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार से मुक्ती नहीं मिली. हैदराबाद 7 मैचों में 6 हार और एक मात्र जीत के बाद केवल 2 अंक लेकर आखिरी स्थान पर बनी हुई है.
राजस्थान की ओर से मोरिस और रहमान ने 3-3 विकेट चटकाये
राजस्थान की ओर से क्रिस मोरिस और मुस्ताफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट चटकाये. जबकि त्यागी और तेवतिया ने एक-एक विकेट लिये.
नये कप्तान भी नहीं बदल पाये हैदराबाद का भाग्य, राजस्थान ने 55 रन से हराया
आईपीएल 2021 के 28वें मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 165 रन ही बना पायी.
हैदराबाद को पांचवां झटका, नबी 17 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को पांचवां झटका नबी के रूप में लगा. नबी 5 गेंदों में दो छक्के और 1 चौके की मदद से 17 रन बनाकर मुस्ताफिजुर की गेंद पर आउट हुए.
हैदराबाद को दूसरा झटका, बेयरस्टो 30 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा. बेयरस्टो 21 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 30 रन बनाया.
हैदराबाद को पहला झटका, मनीष पांडे 31 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 7वें ओवर में पहला झटका लगा. मनीष पांडे 20 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए