ट्विटर पर ट्रेंड करंने लगा #virushkadivorce, फैंस ने यह फेक खबरें फैलाने वालों को मीम्स बनाकर दिया करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन
ट्विटर पर ट्रेंड करंने लगा #virushkadivorce, फैंस ने यह फेक खबरें फैलाने वालों को मीम्स बनाकर दिया करारा जवाब

शनिवार को अचानक से विरुष्का डिवोर्स ट्रेंड करने लग गया.

विज्ञापन

शनिवार को अचानक से विरुष्का डिवोर्स ट्रेंड करने लग गया. इसकी शुरुआत तब हुई जब एक यूजर ने 2016 का एक आर्टिकल शेयर किया जिसके बाद किसी ने एक अफवाह उड़ा दी कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से तलाक ले लिया है इसके बाद विराट और अनुष्का की यह फेक खबरें ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी. लोगों ने #virushkadivorce लिख कर ट्रेंड करा दिया. हालांकि इस पर विराट और अनुष्का ने कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन उनके फैंस ने ऐसी फेक खबरें फैलाने वालों को सबक सीखाने में देर नहीं लगाई.

ऐसा पहली बार नहीं है जब लोगों ने इस तरह से विराट और अनुष्का की जिंदगी को पब्लिकली उछाला हो. इससे पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अनुष्का की वेब सीरीज पाताल लोक पर आपत्ति जताई थी. और अनुष्का पर शिकायत दर्ज कराई थी. उनका ये आरोप था कि फिल्म के एक सीन में उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है. जिसके बाद इस भाजपा विधायक ने यहां तक ट्वीट कर दिया था कि विराट को अब उन्हें तलाक दे देना चाहिए.

बहरहाल विराट के फैंस ने तलाक वाली खबरों को फैलाने वालों को जवाब देते हुए उनके मजेदार मीम्स बनाने शुरू कर दिए

आईए देखते हैं कुछ मजेदार मीम्स को

फिलोसोफिक बीस्ट नाम के एक ट्विटर यूजर ने फिर हेरा फेरी की परेश रावल की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि तेरा तो गेम बजाना पड़ेगा.

वहीं विनय कुशवाह नाम के एक यूजर ने लिखा कि मैन घर तोड़ने जा रहा हूँ,

वहीं राम किशोर कटारिया नाम के यूजर ने सूर्यवंशम फिल्म की अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी वो जहर वाली खीर गर्म कर दो प्लीज. तो वहीं वेब सीरीज नाम के एक ट्विटर पीके फिल्म की एक पुलिस वाले की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि दंगे करवाएंगे आप. सौरव नाम के एक ट्विटर यूजर ने हेरा फेरी फिल्म की सुनील सेट्टी की एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा कि ये क्या बेहूदा हरकत है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी युवराज सिंह माफी मांगो ट्विटर पर ट्रेंड कर चुका है. लेकिन वहां पर मामला कुछ और था. तब युवराज सिंह ने रोहित शर्मा से बातचीत करते हुए मजाक मजाक में युजवेन्द्र चहल के लिए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि युवराज ने इस मामले पर माफी मांग ली है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola