ePaper

विराट कोहली ने जन्मदिन के दिन जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated at : 05 Nov 2023 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने जन्मदिन के दिन जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Kolkata: Indian batter Virat Kohli celebrates his half century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Gurinder Osan) (PTI11_05_2023_000230B)

विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने जन्मदिन के दिन शतक जड़ दिया है. भारत वर्ल्ड कप में अपना आठवां मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहा है. विराट ने वनडे में अपना 49वां शतक पूरा किया और महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

undefined

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपना आठवां लीग मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहा है. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है.

undefined

टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज रोहित और शुभमन गिल ने भारत को एक शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन दोनों विकेट जल्दी गिर गए.

undefined

रोहित के आउट होने के बाद विराट क्रीज पर आए और उन्होंने काफी शानदार पारी खेली. विराट ने न केवल भारत की पारी को आगे बढ़ाया बल्कि वनडे में अपना 49वां शतक भी पूरा किया.

undefined

सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 452 वनडे पारियों में किया था. जबकि विराट कोहली ने 277 पारियों में ही 49 शतक बना डाले. रोहित शर्मा के नाम वनडे में 31 शतक हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

undefined

वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. पोंटिंग ने 30 वनडे शतक जड़े हैं. इस लिस्ट में 28 शतक के साथ सनथ जयसूर्या पांचवें नंबर पर हैं.

undefined

विराट कोहली ने अपना 49वां शतक पूरा करने के लिए 119 गेंद लिए. उन्होंने 10 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. विराट के शतक जड़ते ही कोलकाता का ईडन गार्डन्स कोहली-कोहली के शोर से गूंज उठा.

undefined

विराट कोहली जब अपने शतक से एक रन दूर थे, तब ईडन गार्डन्स में मौजूद करीब 70 हजार लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और विराट को शतक पूरा करते हुए देख रहे थे.

undefined

विराट ने अपना शतक पूरा करने के बाद दर्शकों और टीम के अपने साथियों का अभिवादन किया. विराट अपने जन्मदिन पर शतक बनाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं.

undefined

विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य दिया है. श्रेयस अय्यर ने भी 77 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola