ePaper

विराट कोहली को रिकॉर्ड्स की परवाह नहीं, एशिया कप से पहले पूर्व भारतीय स्टार ने कही यह बात

Updated at : 16 Aug 2023 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली को रिकॉर्ड्स की परवाह नहीं, एशिया कप से पहले पूर्व भारतीय स्टार ने कही यह बात

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी साल अक्टूबर नवंबर में भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इससे पहले टीम इंडिया को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करना है.

विज्ञापन
undefined

आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप का समय तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है. प्रशंसकों का उत्साह भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. विश्व कप में अपने एक दशक पुराने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के इरादे से टीम इंडिया अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

undefined

ये दो मेगा इवेंट इसलिए भी खास हैं क्योंकि भारतीय प्रशंसक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को धमाकेदार पारियां खेलते और महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते देखने के लिए उत्सुक होंगे.

undefined

34 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ने अपनी कमजोर स्थिति से जूझते हुए एशिया कप 2022 में फॉर्म में वापसी की और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा. विराट ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और इस साल दो शतक लगाए और कुल 46 वनडे शतक दर्ज किए.

undefined

कोहली को उग्र रूप में देखकर, कई प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान के सचिन के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को पार करने की बहुत अधिक संभावना है. हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि कोहली किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ने के बजाय आगामी आयोजनों में केवल मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

undefined

रोबिन उथप्पा ने कहा कि विराट कोहली को अब रिकॉर्ड तोड़ने की कोई परवाह नहीं है. हम लोग और प्रशंसक इसके प्रति जुनूनी हैं. वह उन शतकों के बावजूद भारत के लिए मैच जीतना ज्यादा पसंद करेंगे. विराट का ध्यान एशिया में भारत के लिए मैच जीतने पर होगा.

undefined

रोबिन कहते हैं कि चाहे विराट एशिया कप, विश्व कप या अपने करियर के किसी भी समय उस मील के पत्थर (सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना) को हासिल कर लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसका एकमात्र ध्यान भारत के लिए मैच जीतने पर है.

undefined

हाल ही में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भाग लिया जहां उन्होंने एक शतक बनाया और दो मैचों में कुल 197 रन बनाए. बाद में, उन्होंने विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक मैच खेला और बाकी दो मैचों में उन्हें आराम दिया गया.

undefined

आयोजनों की बात करें तो एशिया कप 31 अगस्त को शुरू होगा और इसकी सह-मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola