शुभमन गिल बनेंगे टेस्ट कप्तान, पंत को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कोहली के संन्यास पर BCCI की चुप्पी

India vs England: Shubman Gill
Team India Test Captain: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. साथ ही ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया जा सकता है. इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी संदिग्ध है. विराट कोहली पर भी बीसीसीआई ने कुछ नहीं कहा है.
Team India Test Captain: प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट में भारतीय टीम की कमान सौंपी जा सकती है जबकि खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नए उप-कप्तान होंगे. उप-कप्तान का चयन सरल लगता है क्योंकि पंत विदेशी परिस्थितियों में भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं और जसप्रीत बुमराह का कद इतना बड़ा है कि उन्हें उप-कप्तान की भूमिका के लिए नहीं चुना जा सकता है और साथ ही जब उनकी खुद की फिटनेस भी संदिग्ध है तो उनका पूरी सीरीज के लिए खेलना अनिश्चित है. पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में शतकों के साथ 42 से अधिक के औसत से इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. वह इन देशों में सात बार 90 और 99 के बीच स्कोर बना चुके हैं. Shubman Gill and Pant get big responsibilities BCCI silent on Kohli retirement
बुमराह का कद बड़ा, नहीं बनेंगे उपकप्तान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘अगर बुमराह कप्तान नहीं हैं तो उन्हें उप-कप्तानी की पेशकश करने का कोई मतलब नहीं है.’ क्रिकेट जगत जहां करिश्माई विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा से हैरान है तो वहीं पता चला है कि चयन समिति ने इंग्लैंड में उन्हें कप्तानी सौंपने के विचार पर विचार किया है ताकि गिल को खुद को निखारने के लिए कुछ और समय मिल सके. अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड में आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने के लिए कहा जाएगा क्योंकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके अनुभव की जरूरत होगी, विशेषकर तब जब रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.
Countless memories, magnificent moments.
— BCCI (@BCCI) May 7, 2025
Thank you, Captain 🫡🫡#RohitSharma pic.twitter.com/l6cudgyaZC
विराट कोहली पर बीसीसीआई की चुप्पी
हालांकि बीसीसीआई ने कोहली के टेस्ट करियर के संबंध में उनसे हुई बातचीत पर चुप्पी साधी हुई है. पीटीआई ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से संपर्क किया लेकिन उन्होंने अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘यह सच है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज के लिए कोहली को भारतीय कप्तान बनाने के बारे में सोचा था. इससे गिल को कप्तानी की भूमिका में ढलने के लिए कुछ समय मिल जाता. बुमराह की फिटनेस समस्याओं के कारण अजीत अगरकर की समिति की पंसद गिल लग रहे हैं.’
केएल राहुल के बारे में कोई विचार नहीं
केएल राहुल को विकल्प के रूप में नहीं माना जा रहा है क्योंकि वह पहले से ही 33 से अधिक उम्र के हैं और बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के लिए निरंतरता एक मुद्दा रहा है, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. उनका 11 साल के टेस्ट कैरियर के बाद 50 मैचों में 35 से कम का औसत प्रभावशाली नहीं है. इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे हफ्ते के अंत में की जाएगी जबकि भारत ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी. अगर टेस्ट दौरे के लिए नए खिलाड़ियों में से एक का चयन निश्चित है तो वह तमिलनाडु के बाएं हाथ के साई सुदर्शन ही होंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह या तो पारी की शुरुआत करेंगे या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे.
ये भी पढ़ें…
‘यह घबराने का समय नहीं है’, IPL 2025 निलंबन के बाद पंजाब किंग्स की अपील
IND PAK War: कंगाल पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, PSL के बाद अब यहां हुआ नुकसान
BCCI और जय शाह की वजह से दुबई में नहीं हो सका PSL, ECB अधिकारी ने खोला बड़ा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




