ePaper

BCCI और जय शाह की वजह से दुबई में नहीं हो सका PSL, ECB अधिकारी ने खोला बड़ा राज

Updated at : 10 May 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
PSL 2025: Jay Shah

PSL 2025: Jay Shah

PSL 2025: अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसमें पीसीबी ने पीएसएल 2025 के मैच दुबई में कराने की बात की थी. बाद में मामला समझ में आया कि बीसीसीआई और आईसीसी चेयसमैन जय शाह से बात के बाद दुबई में इस आयोजन से इनकार कर दिया गया.

विज्ञापन

PSL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 को स्थगित कर दिया और इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराने का दावा किया. हालांकि पाकिस्तान को बड़ा झटका तब लगा, जब अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पीएसएल को वहां आयोजित कराने से इनकार कर दिया. इस तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया. हालांकि, अब उम्मीद है कि दोनों देशों ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी है तो ऐसे में आईपीएल का नया शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है. PSL not be held in Dubai because of BCCI and Jay Shah ECB official revealed secret

कोविड के समय में यूएई में हुआ था आईपीएल का आयोजन

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के प्रमुख जय शाह सहित शीर्ष भारतीय क्रिकेट अधिकारियों के आग्रह के बाद पीएसएल मैचों को स्थानांतरित करने के पीसीबी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. क्रिकबज द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में बीसीसीआई और ईसीबी के बीच घनिष्ठ संबंधों पर प्रकाश डाला गया है, जो कोविड-19 के दिनों से शुरू हुआ है जब डेढ़ आईपीएल सीजन यूएई में आयोजित किए गए थे.

ईसीबी अधिकारी ने स्वीकारा, जय शाह से हुई थी बात

ईसीबी के एक अधिकारी ने इस मामले में भारत की भूमिका को स्वीकार करते हुए क्रिकबज से कहा, ‘हम बीसीसीआई और जय भाई के आभारी हैं.’ बीसीसीआई के पास आईपीएल को भारत के बाहर आयोजित करने के लिए वित्तीय बाधाएं हैं, लेकिन पीसीबी के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता. फिलहाल, पीएसएल का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है. पीसीबी ने कहा, ‘हम, पीसीबी में, भाग लेने वाले खिलाड़ियों की मानसिक भलाई और हमारे विदेशी खिलाड़ियों की भावनाओं के प्रति भी गंभीर हैं और हम उनके परिवारों की चिंताओं का भी सम्मान करते हैं जो उन्हें घर वापस देखना चाहते हैं.’ पीसीबी ने स्वीकार किया कि खिलाड़ी लीग में बने रहने के इच्छुक नहीं थे.

दुबई से आया बीसीसीआई को बड़ा ऑफर

पीएसएल में चार लीग मैच और इतने ही प्ले-ऑफ मैच खेले जाने बाकी थे. इस बीच एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि ईसीबी ने बीसीसीआई को आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबले यूएई में कराने का ऑफर दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद कि दोनों देश ‘पूर्ण और तत्काल युद्धविराम’ पर सहमत हो गए हैं, आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात सुधर सकते हैं.

ये भी पढ़ें…

‘यह घबराने का समय नहीं है’, IPL 2025 निलंबन के बाद पंजाब किंग्स की अपील

IND PAK War: कंगाल पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, PSL के बाद अब यहां हुआ नुकसान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola