ePaper

T20 World Cup: हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो, फैंस के इस नारे पर ऐसा था किंग कोहली का रिएक्शन

Updated at : 16 Jun 2024 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो, फैंस के इस नारे पर ऐसा था किंग कोहली का रिएक्शन

T20 World Cup 2024: Indian Cricket Team

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह दर्शकों का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं चूकते. यही कारण है कि फैंस भी लगातार कोहली को लेकर तरह-तरह के नारे लगाते हैं. न्यूयॉर्क में एक मैच के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक पहले बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में एक बार वह गोल्डन डक का शिकार हो गए और दो मैचों में वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए हैं. लेकिन इसके लिए अमेरिका की पिचें भी कम दोषी नहीं हैं. न्यूयॉर्क की विवादास्पद ड्रॉप-इन पिचों ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया. जिस भी टीम ने यहां मैच खेले उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखे. गेंद रुककर आ रही थी और लगातार असमान उछाल के कारण बल्लेबाज चोटिल हो रहे थे.

भारत शान से सुपर 8 में

न्यूयॉर्क में भारत ने भारत ने तीन मुकाबले खेले और तीनों में जीत हासिल की. वहीं फ्लोरिडा में होने वाला आखिरी मुकाबला आउटफील्ड के खराब रहने की वजह से रद्द करना पड़ा. विराट कोहली न्यूयॉर्क में दर्शकों के पसंदीदा खिलाड़ी में से एक थे. सोशल मीडिया पर हर दिन उनसे जुड़ा कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसे ही एक वायरल वीडियो में फैंस विराट कोहली को लेकर नारे लगा रहे हैं. यह नारा ‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो’ था. विराट भी पीछे मुड़कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं.

T20 World Cup 2024: एंजेलो मैथ्यूज का आया बड़ा बयान, कहा- ‘हमने पूरे देश…’

T20 World Cup 2024: ट्रेंट बोल्ट ने की पुष्टि, यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप

विराट कोहली का वीडियो वायरल

यह वीडियो नासाउ काउंट्री क्रिकेट स्टेडियम का है, जिसमें कोहली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे हैं. दर्शकों के नारे के बाद कोहली अपनी टोपी उतारते हैं और दर्शकों के प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं. कोहली टी20 विश्व कप में अब तक अपनी लय में नहीं आए हैं. प्रबंधन ने उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ कोहली के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं. उनका मानना है कि जल्द ही उनके बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

सुपर 8 में कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 15 पारियों में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. उन्होंने पूरे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपनिंग किया. कोहली के इसी फॉर्म को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, इस धाकड़ खिलाड़ी ने तीन पारियों में केवल पांच रन बनाए हैं. वह न्यूयॉर्क में यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक के शिकार भी हुए. भारत अब सुपर 8 के मुकाबलों में खेलेगा, जहां कोहली से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola