ePaper

T20 World Cup 2024 में खेला गया पहला सुपर ओवर मैच, नामीबिया ने ओमान को चटाया धूल

Updated at : 03 Jun 2024 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: NAM vs OMAN Match

T20 World Cup 2024: NAM vs OMAN Match

T20 World Cup 2024 का तीसरा मुकाबला नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया. ये टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला था जो ड्रॉ हुआ है. ड्रॉ मुकाबले में नामीबिया ने शानदार जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 का तीसरा मुकाबला नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया. ये टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला था जो ड्रॉ हुआ है. खेले गए रोमांचक मुकाबले में नामीबिया ने शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थी. मुकाबले को देखकर साफ कहा जा सकता था कि मैच को नामीबिया आसान तरीके से जीत लेगी. मगर जैसा की हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट एक खेल है और इसमें हर प्रेडिक्शन फेल है. मुकाबले में ओमान के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी देखते हुए मैच को पलट दिया और मैच ड्रो के नतीजे में जाकर रुका. जिसके बाद खेले गए सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया ने 21 रन बनाए और ओमान को 22 रनों का लक्ष्य दिया. रन चेज में ओमान 1 विकेट पर 10 रन ही बना सकी. नामीबिया के लिए सुपर ओवर में डेविड वीजे हीरो बने. वीजे ने पहले बैटिंग और फिर बॉलिंग में कमाल किया..

T20 World Cup 2024: ऐसा रहा सुपर ओवर

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 21 रन बनाए. टीम के लिए डेविड वीजे ने शुरुआती दो गेंदों में चौका और छक्का लगाकर 10 रन बनाए. फिर तीसरी गेंद पर 2 रन लिए और चौथी गेंद पर 1 रन आया. इसके बाद स्ट्राइक पर आए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 2 गेंदों में 2 चौके लगाकर टीम को 21 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. जिसके बाद सुपर ओवर में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम डेविड वीजे के सामने घुटने टेक दी. ओमान ने छह गेंदों में एक विकेट की नुकसान पर  10 रन ही बना सकी. वीजे की पहली गेंद पर ओमान के नसीम खुशी ने 2 रन लिए और फिर अगली गेंद डॉट रही. इसके बाद तीसरी गेंद पर नसीम बोल्ड हो गए. फिर बैटिंग के लिए आए आकिब ने अगले दो गेंदों पर 1-1 रन बनाया और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, जिसके बाद ओमान 10/1 रन ही बना सकी.

T20 World Cup 2024: आखिरी ओवर में थी 5 रन की जरूरत

सुपर ओवर से पहले नामीबिया के सामने एक आसान लक्ष्य था, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने थोड़ी सुस्ती दिखाई और पिच भी थोड़ी सुस्त थी. उन्होंने पहले ओवर में एक विकेट खो दिया और पावरप्ले के बाद लगभग एक गेंद पर एक रन बना रहे थे. अंतिम ओवर में 5 रन की आवश्यकता थी, लेकिन मेहरान खान ने एक शानदार ओवर फेंका और इस खेल को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया.

T20 World Cup 2024: ओमान की खराब शुरुआत

इस टी20 विश्व कप में ओमान की शुरुआत काफी खराब रही है. उन्होंने पहले ओवर में ही मात्र 3 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे. टीम का पहला विकेट कश्यप प्रजापति के रूप में गिरा. ओमान को दूसरा झटका आकिब इलयास के रूप में लगा. टीम के दोनों ही बल्लेबाज इस मैच में एलबीडब्ल्यू आउट होकर मैदान से बाहर गए. इस तरह से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहले ही ओवर में दो विकेट अपने नाम कर लिए.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola