ePaper

T20 World Cup 2024: IND vs PAK मैच से पहले जानें, मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Updated at : 09 Jun 2024 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: IND vs PAK

T20 World Cup 2024: IND vs PAK

T20 World Cup 2024 का 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान टीम के बीच खेला जाएगा. आज दो चीर प्रतिद्वंदी टीम एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. तो होने वाले महामुकाबले से पहले जानते हैं, न्यूयॉर्क के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 का 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान टीम के बीच खेला जाएगा. आज दो चीर प्रतिद्वंदी टीम एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. होने वाले इस मुकाबले का सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है और वह दिन आ चुका है. ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. जैसा की हम सभी जानते हैं कि दोनों टीमों को टी20 विश्व कप 2024 में ग्रुप ए में रखा गया है. बात करें भारतीय टीम की तो, टीम इंडिया ने अभी तक अभियान में केवल एक ही मुकाबला खेला है. ये मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेला गया था. मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत की है. वहीं पाकिस्तान टीम का पहला मुकाबला 6 जून को मेजबान टीम अमेरिका के साथ खेला गया. मुकाबले में अमेरिका टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हर दिया. हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली पाकिस्तान को आज अपनी पहली जीत की तलाश होगी. आपकी जानकारी के लिए बाता दें, पाकिस्तान टीम कुछ समय से अपने फॉर्म से बाहर चल रही है. हाल ही में पाकिस्तान टीम ने इंग्लैंड के साथ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. सीरीज में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना ये है कि पाकिस्तान टीम अपनी चीर प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ किस प्रकार का प्रदर्शन करती है. वहीं सभी क्रिकेट प्रेमी ये जानना चाहते हैं कि मैच के दौरान न्यूयॉर्क का मौसम कैसा रहेगा और पिच की मदद किस टीम को मिलेगी. तो होने वाले महामुकाबले से पहले जानते हैं, न्यूयॉर्क के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे के बीच न्यूयॉर्क में मौसम साफ रहेगा. कभी धूप और कभी बादल के छाए रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की पांच प्रतिशत संभावना है. वहीं तापमान 17-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस विश्व कप में अब तक बारिश के कारण कुछ मैच प्रभावित रहे हैं. कुछ मैच देरी से शुरू हुए. सभी क्रिकेट प्रेमी ये कयास लगा रहे हैं कि भारत और पाक के बीच होने वाले महामुकाबले में बारिश नहीं होगी और सभी दर्शकों को एक बिना रुकावट वाला एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

T20 World Cup 2024, IND vs PAK: पिच रिपोर्ट

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप इन पिचें लगाई गई हैं. पहले मैच के बाद इन पिचों की आलोचना हो रही है. भारत और आयरलैंड का मुकाबला भी यहीं खेला गया. पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल दिखी है. बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं. भारत और आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. पिच पर गेंद तेजी से उछाल के साथ बल्लेबाज तक पहुंच रही है. अब देखना ये है कि भारत और पाक मैच के दौरान कैसी रहती है.

T20 World Cup 2024: भारत से हार बढ़ाएगी पाकिस्तान की मुश्किलें: रोहित शर्मा

रोहित ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा. भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिए बयान जारी करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम अभी तक नासाउ स्टेडियम में नहीं खेली है. पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है. उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है. जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है. भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी.

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आज़म खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, अबरार अहमद, सैम अयूब, अब्बास अफरीदी

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola