रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को चूमा, फूट-फूटकर रोए, भावुक कर देगा वीडियो

Rohit Sharma kissed Hardik Pandya
T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. ट्रॉफी जीतने की खुशी में पूरा देश इस समय जश्न के माहौल में डूब गया है.
T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारत ने आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया. ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में भारतीय खिलाड़ियों के आंसू नहीं थम रहे थे. सभी खिलाड़ी सारे गिले शिकवे शिकायत छोड़ एक-दूसरे से लिपटकर भावुक हो रहे थे. दूसरी ओर इस क्षण को हर कोई अपने कैमरे में कैद करने के लिए आतुर था. इसी दौरान मैदान में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सभी हैरान रह गए.
रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को चूमा
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या मैदान पर इंटरव्यू दे रहे थे, उसी समय पीछे से कप्तान रोहित शर्मा वहां पहुंच गए. इंटरव्यू जारी था और रोहित ने हार्दिक पांड्या के गाल को चूम लिया. इसपर हार्दिक भी काफी भावुक हो गए. एक अन्य वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या को गोद में उठाते दिख रहे हैं.
फूट-फूटकर रोए हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, हार्दिक पांड्या भावुक हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगे. उसी समय रोहित शर्मा ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया और गले लगा लिया. इसपर हार्दिक का दिल भर आया और आंसू बहने लगे. रोहित और पांड्या का दोनों वीडियो भावुक करने वाला है.
भारत की जीत में हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पांड्या की बड़ी भूमिका रही. कप्तान रोहित शर्मा ने पांड्या को आखिरी ओवर फेंकने के लिए बुलाया. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. पांड्या पर पूरी दुनिया की नजरें और रोहित शर्मा की उम्मीदें थीं. पांड्या ने भरोसे को कायम रखा और आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया. सूर्या ने असंभव कैच को बाउंड्री के पास लपका और टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित किया. पांड्या ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में केवल 8 रन दिए और भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. पांड्या ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिग्गज खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा, दोनों दिग्गज के साथ खेलना अद्भुत रहा. हम सभी उन्हें मिस करेंगे.
आईपीएल में रोहित शर्मा और पांड्या के बीच कड़वाहट सुर्खियों में थी
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच कड़वाहट की खबरें सुर्खियों में रहीं. मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद पांड्या और रोहित में कई बार अनबन की खबरें आईं. दोनों को मैदान में कई बार उलझते हुए भी देखा गया. पांड्या को दर्शकों ने भी जमकर ट्रोल किया. लोगों ने पांड्या को ताने भी दिए. हालांकि बाद में दोनों खिलाड़ियों ने कड़वाहट की खबरों को खारिज भी किया था. मालूम हो आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था और पांड्या को नया कप्तान बनाया गया.
Also Read: T20 World Cup 2024: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी T20I से लिया संन्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










