टीम इंडिया ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया
bumrah
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका LIVE: ICC T20 World Cup 2024 फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. विराट कोहली के 76 रनों की पारी के दम पर भारत ने 176 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया है.
भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है. यह एक रोमांचक मुकाबला था. जिसमें आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए और उन्होंने दो विकेट चटकाए. दोनो कैच सूर्यकुमार यादव ने लिए. आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन हार्दिक ने उन्हें 16 रन नहीं बनाने दिए.
सूर्या ने पलटा मैच का रुख
सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़कर मैच का रुख बदल दिया. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की दरकार थी. लेकिन हार्दिक की पहली ही गेंद पर मिलर आउट हो गए. भारत की मैच में वापसी हुई है.
मैक्रो यॉनसेन को आउट कर बुमराह ने दिया दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका
मैक्रो यॉनसन को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है. 18 ओवर में 157 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा है. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.
हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर दिया बड़ा झटका
हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर हेनरिक क्लासेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच करा दिया है. यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है.
हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने मैच का रुख बदल दिया है. भारत एक बार फिर फाइनल में हार की कगार पर खड़ा है. क्लासेन और मिलर की साझेदारी जोड़ने की कोशिश में भारतीय गेंदबाज जुटे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नही मिल पा रही है. ऐसा लगता है कि एक बार फिर भारत फाइनल में पहुंचकर भी आईसीसी ट्रॉफी से दूर ही रह जाएगा.
अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका को दिया चौथा झटका, डीकॉक 39 रन बनाकर आउट
अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया. डीकॉक जो 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया. डीकॉक ने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और एक छक्का जमाया. डीकॉक और क्लासेन भारतीय पारी के लिए खतरनाक बनते जा रहे थे. 13 ओवर की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 109 रन है.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए