भारत बनाम बांग्लादेश: भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, सेमीफाइनल में जगह पक्की
T20 World Cup 2024: India vs Bangladesh
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया. भारत के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 146 रन की बना पाई. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाया था.
बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने खेली कप्तानी पारी
बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और तीन छक्कों की मदद से कुल 40 रन बनाए. इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 13, तनजीद हसन ने 29, तौहीद हृदोय ने 4, शाकिब अल हसन ने 11, महमूदुल्लाह ने 13, जैकर अली ने 1, रिशाद हुसैन ने 24, मेहंदी हसन और तंजीम हसन साकिब ने नाबाद एक-एक रन बनाए.
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिए. बुमराह ने 4 ओवर में केवल 13 रन देकर दो विकेट लिए.
भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया. भारत के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 146 रन की बना पाई.
बांग्लादेश को 7वां झटका, रिशाद हुसैन आउट
बांग्लादेश को 19वें ओवर में 7वां झटका लगा. बुमराह ने रिशाद हुसैन को अपना दूसरा शिकार बनाया. रिशाद ने 10 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए. एक ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 54 रन की जरूरत है.
बांग्लादेश को 7वां झटका, रिशाद हुसैन आउट
बांग्लादेश को 19वें ओवर में 7वां झटका लगा. बुमराह ने रिशाद हुसैन को अपना दूसरा शिकार बनाया. रिशाद ने 10 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए. एक ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 54 रन की जरूरत है.
बांग्लादेश को 6ठा झटका, जेकर अली आउट
बांग्लादेश को 17वें ओवर में 6ठा झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने कोहली के हाथों जेकर अली को अपना शिकार बनाया. जेकर अली ने 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन ही बनाया.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए