ePaper

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान? PCB का नया प्लान और 3 अरब डॉलर का डर

Updated at : 28 Jan 2026 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Match

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि पाकिस्तान शायद पूरा वर्ल्ड कप बायकॉट न करे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पीछे हट सकता है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: भारत और पाक (IND vs PAK) मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार की तरफ से अभी फाइनल फैसला आना बाकी है, लेकिन चर्चा यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस मैच को छोड़ने (Forfeit) के नफा-नुकसान का हिसाब लगा रहा है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर जल्द फैसला आ सकता है.

PM और राष्ट्रपति से सलाह ले रहे नकवी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक लंबी मीटिंग की है. इस मीटिंग में हर तरह के ऑप्शन पर बात हुई. खबर है कि नकवी फिलहाल यूएई (UAE) के दौरे पर हैं और वहां राष्ट्रपति जरदारी के साथ भी सलाह-मशविरा कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स का कहना है कि सरकार की तरफ से फाइनल हरी झंडी शुक्रवार या अगले हफ्ते की शुरुआत में मिल सकती है. यानी अगले कुछ दिन क्रिकेट फैंस के लिए बहुत भारी गुजरने वाले हैं.

पहले दो मैच जीतेंगे, तभी लेंगे पंगा

सबसे दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच छोड़ने का फैसला तुरंत नहीं लेगा. सूत्रों का कहना है कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा लेता है, तो वे पहले अपनी टीम का परफॉर्मेंस देखेंगे.

पाकिस्तान के शुरुआती दो मैच नीदरलैंड (7 फरवरी) और अमेरिका (10 फरवरी) के खिलाफ हैं. अगर पाकिस्तान ये दोनों मैच जीत जाता है और उनके अगले राउंड में जाने के चांस मजबूत होते हैं, तभी वे भारत के खिलाफ 15 फरवरी वाला मैच छोड़ने का रिस्क लेंगे. अगर टीम पहले ही हार गई, तो शायद वे ऐसा कदम न उठाएं.

3 अरब डॉलर की डील

भारत के खिलाफ मैच न खेलना PCB के लिए इतना आसान भी नहीं है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पैसा है. पीसीबी के लीगल एडवाइजर्स ने चेयरमैन नकवी को साफ बता दिया है कि मामला कोर्ट तक जा सकता है.

दरअसल, आईसीसी (ICC) की जियोस्टार (JioStar) के साथ 2027 तक के लिए 3 अरब डॉलर की ब्रॉडकास्ट डील है. भारत-पाकिस्तान मैच इस डील का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हिस्सा है. अगर यह मैच नहीं हुआ, तो ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान होगा और वे आईसीसी पर केस कर सकते हैं.

ICC और दूसरे बोर्ड्स पर क्या असर होगा?

अगर ब्रॉडकास्टर ने मुआवजे की मांग की, तो ICC की कमाई पर असर पड़ेगा. इसका सीधा नुकसान दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स को होगा क्योंकि आईसीसी अपनी कमाई का हिस्सा सभी देशों में बांटता है.

ऐसे में अगर पाकिस्तान की वजह से कमाई घटी, तो आईसीसी PCB को नोटिस भेज सकता है और उनकी सालाना फंडिंग में कटौती कर सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट, जो पहले ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, उसके लिए यह बहुत बड़ा झटका हो सकता है.

क्या है आखिरी रास्ता?

अभी जो खबरें आ रही हैं, वे सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से हैं. पीसीबी चेयरमैन अभी पुराने अध्यक्षों से भी राय लेने वाले हैं. कुल मिलाकर पेंच फंसा हुआ है. एक तरफ घरेलू राजनीति और फैंस का दबाव है, तो दूसरी तरफ आईसीसी के नियम और करोड़ों का नुकसान.

ये भी पढ़ें-

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा का दबदबा कायम, सूर्यकुमार यादव ने टॉप-10 में मारी एंट्री, जानिए किसका कटा पत्ता

IND vs NZ 4th T20: क्या विशाखापत्तनम में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव!

IND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए मौसम और पिच का पूरा हाल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola