IND vs NZ 4th T20: क्या विशाखापत्तनम में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव!

Updated at : 28 Jan 2026 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
4th T20 Predicted XI

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. अब सबकी नजरें विशाखापत्तनम में होने वाले चौथे टी20 मैच पर हैं. इस मैच में क्या प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को खेलने का मौका मिलेगा? यह सबसे बड़ा सवाल है. इसके अलावा और किस खिलाड़ी को मैनेजमेंट आराम दे सकता है. आइए जानते हैं कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन?

विज्ञापन

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का फैसला तो हो चुका है. टीम इंडिया जीत की लय तो बरकरार है, लेकिन टीम मैनेजमेंट के सामने कुछ बड़े सवाल खड़े हैं. खासकर संजू सैमसन (Sanju Samson) की फॉर्म ने फैंस और मैनेजमेंट दोनों की चिंता बढ़ा दी है. जहां एक तरफ युवा खिलाड़ी चमक रहे हैं, वहीं कुछ दिग्गजों की जगह खतरे में नजर आ रही है. 

संजू सैमसन को मिलेगा मौका या होंगे बाहर?

संजू सैमसन के लिए यह सीरीज अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है. तीन मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 16 रन निकले हैं. फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्हें अब भी टीम में जगह मिलनी चाहिए? दूसरी ओर, ईशान किशन ने 224 के स्ट्राइक रेट से 112 रन ठोककर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. हालांकि, टीम इंडिया के कैंप से जो खबरें आ रही हैं, वो संजू के फैंस के लिए राहत वाली हो सकती हैं. नेट्स में संजू को काफी देर तक पसीना बहाते और कोच के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया है. इससे यही संकेत मिल रहा है कि मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका (लॉन्ग रोप) देने के मूड में है. विशाखापत्तनम में भी उनके ही ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है.

क्या श्रेयस और अक्षर की वापसी होगी?

टीम इंडिया इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने से पीछे नहीं हटेगी. खबर है कि श्रेयस अय्यर नेट्स में स्पिनरों के खिलाफ काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, जो उनकी वापसी का बड़ा संकेत है. वहीं, चोट के बाद वापसी कर रहे अक्षर पटेल भी पूरी तरह फिट दिख रहे हैं. नेट्स में उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम दिखाया. ऐसे में अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर अक्षर आते हैं, तो उप-कप्तानी की जिम्मेदारी कौन संभालता है और बाहर कौन बैठता है.

कुलदीप यादव पर लटक रही तलवार

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका जादू नहीं चल पाया है. गुवाहाटी टी20 में उन्होंने 3 ओवर में 32 रन लुटा दिए और कोई विकेट नहीं मिला. पूरी सीरीज में उनकी इकॉनमी 9 से ऊपर रही है, जो टी20 के लिहाज से काफी महंगी है. इसके ठीक उलट, रवि बिश्नोई ने तीसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को बांध कर रखा. साथ ही, वरुण चक्रवर्ती को पिछले मैच में आराम दिया गया था, इसलिए उनकी वापसी की पूरी संभावना है. ऐसे में खराब फॉर्म से जूझ रहे कुलदीप यादव को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

गेंदबाजी में बदलाव और 4-0 का लक्ष्य

टीम इंडिया का मकसद सिर्फ जीत नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करके 4-0 की बढ़त बनाना है. इसके लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हर्षित राणा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. अर्शदीप की वापसी से टीम की गेंदबाजी में विविधता आएगी. इसके अलावा, कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पंड्या को भी इस मैच में रेस्ट दिया जा सकता है ताकि वे अगले बड़े मुकाबलों के लिए तरोताजा रहें. कुल मिलाकर, विशाखापत्तनम का मैच सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारियों का लिटमस टेस्ट होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग XI:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए मौसम और पिच का पूरा हाल

बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा वर्ल्ड कप, राजीव शुक्ला बोले- आखिरी वक्त पर शेड्यूल बदलना मुश्किल

कीवी खिलाड़ी को हुआ शक, बीच मैदान चेक किया सूर्या का बल्ला, T20 वर्ल्ड कप से पहले लौटी पुरानी लय

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola