ePaper

केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल

Updated at : 23 Nov 2021 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल

बीसीसीआई के ट्‌वीट में यह बताया गया है कि केएल राहुल की बायीं जांघ का मसल्स खिंच गया है जिसकी वजह से वे ना सिर्फ कानपुर टेस्ट बल्कि पेटीएम टेस्ट सीरीज के अगले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह टीम में सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है. यह जानकारी बीसीसीआई ने कुछ देर पहले ट्‌वीट कर दी है.

बीसीसीआई के ट्‌वीट में यह बताया गया है कि केएल राहुल की बायीं जांघ का मसल्स खिंच गया है जिसकी वजह से वे ना सिर्फ कानपुर टेस्ट बल्कि पेटीएम टेस्ट सीरीज के अगले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.


Also Read: चुनावी मौसम में कांग्रेसियों के किताब बम से भाजपा को मिला मुद्दा, मनीष तिवारी की किताब पर ये है विवाद…

चोट की वजह से केएल राहुल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम के शुरुआती अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए. राहुल के टीम में नहीं होने से ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि शुभमन गिल मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करें. इन्हें नेट पर प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले जाने हैं और अब केएल राहुल दोनों ही मैच से बाहर हो गये हैं. न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola