Live Updates

SL vs BAN: सदीरा समरविक्रमा के 93 रन की मदद से श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

Sri Lanka vs Bangladesh: श्रीलंका ने सुपर चार के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से हरा दिया है. जबकि बांग्लादेश की सुपर चार में यह लगातार दूसरी हार है. इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से रौंदा था. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा के 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी के दम पर 258 रनों का लक्ष्य रखा. बांग्लादेश 49 ओवर में 21 रन पीछे रह गया. मथीसा पथीराना और महीश तीक्षणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. बांग्लादेश के लिए सुपर चार की राहें अब और मुश्किल हो गयी हैं. इसे अब भारत का सामना करना है, जिससे पार पाना इनके लिए मुश्किल होगा.

विज्ञापन

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया

श्रीलंका ने सुपर चार के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से रौंद दिया है. जबकि बांग्लादेश की सुपर चार में यह दूसरी हार है. इससे पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने इसे सात विकेट से हराया था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 258 रनों का लक्ष्य दिया था. बांग्लादेश की टीम 49वें ओवर की पहली गेंद पर 236 रन पर सिमट गयी. मथीसा पथीराना और महीश तीक्षणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 93 रन सदीरा समरविक्रमा ने बनाए.

बांग्लादेश को जीत के लिए 12 गेंद पर चाहिए 22 रन

बांग्लादेश को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 20 रनों की जरूरत है. टीम के पास केवल एक विकेट बचा हुए है. श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए केवल एक विकेट चटकाना है.

बांग्लादेश को नौवां झटका, शोरिफुल इस्लाम आउट

पथीराना ने बांग्लदेश को नौवां झटका दिया है. उन्होंने सात रन बनाकर खेल रहे शोरिफल इस्लाम को बोल्ड कर दिया है. बांग्लादेश को जीत के लिए तीन ओवर में 34 रनों की जरूरत है.

बांग्लादेश को आठवां झटका, अहमद आउट

बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. तस्कीन अहमद एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. महीश तीक्षणा ने तीसरा विकेट चटकाया है. बांग्लादेश अब मैच में पिछड़ता नजर आ रहा है. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की है.

बांग्लादेश का सातवां झटका, तौहीद आउट

तौहीद हृदॉय के रूप में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. तौहीद 82 रन बनाकर आउट हो गये हैं. महीश तीक्षणा ने उन्हें पगबाधा आउट किया है. तीक्षणा का यह दूसरा विकेट था.

बांग्लादेश को छठा झटका, शमीम होसेन आउट

बांग्लादेश को छठा झटका लगा है. शमीम होसेन को महेश तीक्षणा ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया है. बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 50 गेंद पर 77 रनों की जरूरत है. होसेन ने हालांकि डीआरएस का प्रयोग किया, लेकिन टीवी अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola