ePaper

ICC Cricketer of the Year के पुरस्कार की दौड़ में स्मृति मंधाना एक मात्र भारतीय खिलाड़ी

Updated at : 30 Dec 2022 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Cricketer of the Year के पुरस्कार की दौड़ में स्मृति मंधाना एक मात्र भारतीय खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पूरे वर्ष के लिए बेस्ट क्रिकेटर चुनने की कवायद शुरू कर दी है. स्मिति मंधाना पहलीं महिला क्रिकेटर हैं, जिनका इस सूची में नाम है. उदीयमान खिलाड़ियों की सूची में भारत की ओर से यस्तिका भाटिया और रेणुका सिंह का नाम शामिल है. टी20 श्रेणी में सूर्यकुमार यादव का नाम है.

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में महिला वर्ग में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अकेली भारतीय हैं. मंधाना का सामना इंग्लैंड की नेट स्किवेर, न्यूजीलैंड की एमेलिया केर और आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से होगा. पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउदी दौड़ में हैं.

जॉनी बेयरस्टॉ का नाम भी सूची में 

बेन स्टोक्स भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में हैं. उनके अलावा इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टॉ, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा भी दौड़ में हैं. पुरस्कार के लिए मतदान अगले सप्ताह शुरू होगा जिसमें दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी और आईसीसी की एलीट मतदान समिति वोट डाल सकेगी. इस समिति में अनुभवी मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे.

पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं स्टोक्स

वर्ष 2021 में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर रह चुकी मंधाना एक बार फिर पुरस्कार की दौड़ में हैं. सभी प्रारूपों में मिलाकर वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बना चुकी हैं. टी20 में उन्होंने पिछले साल 594 रन और वनडे में 696 रन बनाये. महिला विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. पुरुष वर्ग में स्टोक्स पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने दस में से नौ टेस्ट जीते हैं. उन्होंने 870 रन भी बनाये जिसमें दो शतक शामिल हैं. इसके अलावा पिछले साल उन्होंने 26 विकेट लिये.

Also Read: ICC Ranking: स्मृति मंधाना ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बरकरार
आईसीसी पुरस्कारों के लिये नामांकन सूची.

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर : बाबर आजम, सिकंदर रजा, टिम साउदी, बेन स्टोक्स

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर : एमेलिया केर, स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, नेट स्किवेर.

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर : जॉनी बेयरस्टॉ, उस्मान ख्वाजा, कैगिसो रबाडा, बेन स्टोक्स.

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर : बाबर आजम, शाइ होप, सिकंदर रजा, एडम जम्पा.

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर : एलिसा हीली, शबनम इस्माइल, एमेलिया केर, नेट स्किवेर.

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 क्रिकेटर : निदा दार, सोफी डेवाइन, स्मृति मंधाना , ताहलिया मैकग्रा.

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर : सैम करेन, सिकंदर रजा, मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव.

उदीयमान पुरुष क्रिकेटर : फिन एलेन, मार्को जेनसेन, अर्शदीप सिंह, इब्राहिम जदरान.

उदीयमान महिला क्रिकेटर : यस्तिका भाटिया, डारसी ब्राउन, एलिस केपसे, रेणुका सिंह.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola