ePaper

देर रात अस्पताल क्यों पहुंचे रोहित शर्मा? फैंस में मची हलचल, वायरल हुआ वीडियो

Updated at : 09 Sep 2025 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma at Kokilaben Hospital

कोकिलाबेन अस्पताल में दिखे रोहित शर्मा. फोटो- स्क्रीनग्रैब

Rohit Sharma at Kokilaben Hospital: रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अस्पताल के बाहर दिखे. रोहित शर्मा की देर रात कोकिलाबेन अस्पताल की यात्रा ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ा दी, कई लोग यह सोचने लगे कि सब कुछ ठीक है या नहीं.

विज्ञापन

Rohit Sharma at Kokilaben Hospital: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास के बाद खुद पर ध्यान दे रहे हैं. आईपीएल के बाद से वे मैदान पर नहीं उतरे हैं. हालांकि अब उनका सारा ध्यान फिटनेस पर है, हाल ही में वे बेंगलुरु में अपना टेस्ट भी देकर आए, जहां उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया. भारतीय की टी20 टीम इन दिनों एशिया कप के लिए दुबई पहुंच चुकी है, इसी बीच हिटमैन Rohit Sharma at Kokilaben Hospital हालांकि उनकी इस यात्रा का कारण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों ने तुरंत ही उनके लिए समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

रोहित शर्मा ने भारत को टी20 विश्वकप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से, उसके बाद इसी साल 7 मई को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. अब वे केवल वनडे टीम में भारतीय टीम का प्रितिनिधित्व करते नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट प्रशंसक रोहित शर्मा के मैदान पर उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं. उनका अस्पताल का वीडियो आने के बाद लोगों ने शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दी. देखें वीडियो-

फिटनेस में पास हुए रोहित

हाल ही में रोहित बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे थे, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पास कर लिया. यह उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी के लिए एक अहम कदम था. भारतीय टीम का वनडे शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में शुरू होगा, जहां तीन मैच खेले जाएंगे. इसमें रोहित के साथ इंडियन टीम के किंग विराट कोहली की भी वापसी होगी.

विराट भी लौटेंगे मैदान पर

भारतीय क्रिकेट प्रशंसक रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दुबई में खेले गए 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से यह दोनों ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं, जिससे उनके अगले मैच को लेकर अटकलें लग रही थीं. अब रोहित और विराट केवल वनडे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. दोनों 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल और इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

2027 के विश्वकप पर रहेगी नजर

भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू करेगा, जिसका पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का बल्ला रन बरसाता ही है. उनके नाम पर इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक हैं, ऐसे में 38 साल के रोहित के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने 2027 के विश्वकप को खेलने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित किया है.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: बुमराह और पांड्या अकेले ही बदल देंगे खेल, मुकाबले से पहले ही UAE का बैटर परेशान

Asia Cup 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, नंबर 1 पर ये इंडियन स्टार

सारा तेंदुलकर से लेकर इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा गिल का नाम, शुभमन की लव लाइफ पर एक नजर

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola