IPL 2021, PBKS vs RR: मयंक-राहुल पर भारी पड़े त्यागी, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को 2 रन से हराया
PBKS vs RR: आईपीएल 2021 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दो रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसमें पंजाब को आखिरी ओवर में केवल 4 रन चाहिए थे, लेकिन पंजाब की टीम केवल 183 रन ही बना पायी.
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. पूरन और मार्कराम बल्लेबाजी पर थे. आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी गेंदबाजी के लिए आये. पहली गेंद पर मार्कराम कोई रन नहीं बना पाये. अब पंजाब को जीत के लिए 5 गेंद पर 4 रन चाहिए थे. दूसरी गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया और स्ट्राइक पूरन को दिया. पंजाब को अब 4 गेंद पर 3 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद पर त्यागी पूरन को 32 के स्कोर पर आउट कर दिया. अब पंजाब को जीत के लिए 3 गेंद पर 3 रन चाहिए थे. त्यागी ने चौथी गेंद डॉट डाला. फिर पांचवीं गेंद पर हुड्डा को उन्होंने अपना दूसरा शिकार बनाया. आखिरी गेंद पर पंजाब को 3 रन चाहिए थे, लेकिन नये बल्लेबाज फैबियन एलन
मयंक-राहुल पर भारी पड़े कार्तिक त्यागी, राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दो रन से हराया
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दो रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 4 रन चाहिए थे, लेकिन कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते आखिरी ओवर में दो विकेट और दो रन देकर राजस्थान को जीत दिला दिया. पंजाब की टीम आखिरी ओवर में केवल 2 रन ही बना पायी और इस तरह 183 रन बनाकर मुकाबला हार गया.
पंजाब को तीसरा झटका, जीत के लिए चाहिए केवल 3 रन
पंजाब को आखिरी ओवर में तीसरा झटका लगा. निकोलस पूरन 22 गेंदों में 1 चौका दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर कार्तिक त्यागी के शिकार हुए.
पंजाब को दूसरा झटका, केएल राहुल के बाद मयंक भी आउट
पंजाब को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. मयंक अग्रवाल राहुल तेवतिया की गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए. मयंक ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके जमाये.
पंजाब को पहला झटका, अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये केएल राहुल
पंजाब को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है. राहुल अर्धशतक बनाने से चूक गये. उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और दो छक्के जमाये. पंजाब का स्कोर इस समय एक विकेट पर 120 रन है. केएल राहुल को चेतन सकारिया ने आउट किया.
मयंक अग्रवाल की तूफानी पारी, छक्का मारकर पूरा किया हाफ सेंचुरी
पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने तूफानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. मयंक इस समय 35 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि कप्तान केएल राहुल 27 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंजाब का स्कोर 10 ओवर में बिना नुकसान के 106 रन है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए