कमेंटेटर रमीज राजा के संन्यास वाले बयान पर शोएब मलिक का तंज, कहा- चलिए एक साथ ले लेते हैं रिटायर

Updated:
विज्ञापन
कमेंटेटर रमीज राजा के संन्यास वाले बयान पर शोएब मलिक का तंज, कहा- चलिए एक साथ ले लेते हैं रिटायर

रमीज राजा के संन्यास वाले बयान पर शोएब मलिक के साथ छिड़ गयी शब्दों की जंग

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा के सीनियर खिलाड़ियों को गरिमामय ढंग से संन्यास लेने के बयान के बाद उनके और हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है. मलिक और मोहम्मद हफीज ने हाल ही में एक इंटरव्यू पर ऐतराज जताया जिसमें रमीज ने दोनों सीनियर क्रिकेटरों को संन्यास लेने की सलाह दी थी.

हफीज ने चुप रहना मुनासिब समझा जबकि मलिक ने रमीज और हफीज को टैग करके तंज भरा ट्वीट किया. उन्होंने लिखा ,‘‘ रमीज भाई मैं सहमत हूं. हम तीनों अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं तो गरिमा के साथ साथ में संन्यास लेते हैं. मैं फोन करता हूं और 2022 के लिये तय करते हैं. ” जवाब में रमीज ने लिखा ,‘‘ गरिमा के साथ संन्यास, किससे? मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में जो सही लगता है, वह बोलता हूं. मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट फिर बुलंदियों पर पहुंचे. उससे मैं कभी संन्यास नहीं लूंगा मलिक साहब. ”

गौरतलब है कि पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी और कमेंटेटर रमीज रजा ने पहले ये बयान दिया था कि शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को जल्द ही संन्यास ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा था कि इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए.

”वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी खिलाड़ी को लेकर निजी टिप्पणी करने से बचते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं, इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है.

हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ी हफीज ने इससे पहले बात करते हुए बताया था कि वह कब संन्यास लेना चाहते हैं. पूर्व कप्तान हफीज ने कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola