Ranji Trophy 2023-24: मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता, बनाया रिकॉर्ड, विदर्भ को 169 रन से रौंदा

Mumbai won Ranji Trophy
Ranji Trophy 2023-24: मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में 5वें और आखिरी दिन मेजबान टीम ने विदर्भ को 169 रन से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
Ranji Trophy 2023-24: मुंबई ने 8 साल बाद जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने आठ साल का इंतजार खत्म करते हुए अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करके 42वीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता. टूर्नामेंट के इतिहास में 90 में से 48वीं बार मुंबई फाइनल में पहुंची थी. मुंबई ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब 2015-16 में जीता था. मुंबई ने उस समय फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था.

मुंबई ने विदर्भ को जीत के लिए दिया था 538 रनों का बड़ा लक्ष्य
वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए फाइनल का नतीजा लगभग उसी समय तय हो गया था जब विदर्भ को 538 रन का लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य मिला था. विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर (102) और हर्ष दुबे (65) ने हालांकि पूरे पहले सत्र में मुंबई के गेंदबाजों को परेशान किया. विदर्भ ने पांच विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसे 290 रन और चाहिये थे. विदर्भ की टीम 368 रन पर आउट हो गई.
विदर्भ के अक्षय वाडकर ने इस साल पहला शतक जमाया और सत्र में 600 रन का आंकड़ा पार किया
अक्षय वाडकर ने इस साल पहला शतक जड़ने के साथ ही सत्र में 600 रन का आंकड़ा भी पार किया. वहीं दुबे ने प्रथम श्रेणी कैरियर में दूसरा अर्धशतक जमाया. दोनों ने 194 मिनट और 255 गेंद तक चली साझेदारी निभाई. दूसरे सत्र का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही वाडकर को तनुष कोटियान ने आउट किया. कोटियान ने 95 रन देकर चार विकेट लिये. यह साझेदारी टूटने के बाद विदर्भ की हार पर लगभग मुहर लग गई. विदर्भ दो बार खिताब जीतने के बाद तीन बार फाइनल हार गया है.

तनुश कोटियन ने की घातक गेंदबाजी
दूसरी पारी में मुंबई की ओर से तनुश कोटियन ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 39 ओवर में 95 रन देकर 4 विकेट चटकाये. तुषार देशपांडे ने शॉर्ट गेंद पर दुबे को आउट किया. दुबे ने 128 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाये. देशपांडे ने ही आदित्य सरवटे को भी पवेलियन भेजा. कोटियान ने यश ठाकुर (छह) के रूप में चौथा विकट लिया. वहीं अपने कैरियर का आखिरी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव का विकेट लेकर विदर्भ की पारी का पटाक्षेप किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










