ePaper

एमएस धोनी ने फैन के जूते पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फैंस का रिएक्शन

Updated at : 04 Feb 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धोनी ने फैन के जूते पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें फैंस का रिएक्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक फैन के जूते पर ऑस्टोग्राफ देते दिख रहे हैं. धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उनका कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने एक फैन के रिक्वेस्ट पर उनके जूते पर ऑटोग्राफ देते दिख रहे है. वीडियो को धोनी के फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें धोनी उसके नीले जूते पर ध्यान लगाकर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उस फैन को भाग्यशाली बताया. धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. हालांकि धोनी खुद सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहते हैं. इसके बावजूद उनका कोई भी वीडियो तुरंत वायरल हो जाता है.

https://www.instagram.com/p/C2pScnXMgrN/

केवल आईपीएल में खेलते दिखते हैं एमएस धोनी

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद एमएस धोनी मैदान पर केवल आईपीएल के समय नजर आते हैं. धोनी आईपीएल में शुरू से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. अपने खेल के अलावा वह अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं. उन्हें जमीन से जुड़ा आदमी बताया जाता है. उन्होंने कई बार अपने मधुर हाव भाव से फैंस को प्रभावित किया है. फैन ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘मेरा दिन बनाने और मेरे जूते पर ऑटोग्राफ देने के लिए एमएस धोनी को धन्यवाद,’

Also Read: दीपक चाहर ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, पूरी तरह फिट होकर वर्ल्ड कप टीम में बनाना चाहते हैं जगह

वीडियो पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

फैन के इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई उन जूतों को फ्रेम कर दे, पहनना ना मत प्लीज.’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘यार कितने भाग्यशाली हैं ये लोग.’ एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, ‘मैं भी लीजेंड एमएस धोनी सर से ऑटोग्राफ चाहता हूं.’ इससे पहले, धोनी ने भारत का 75वां गणतंत्र दिवस सच्चे देशभक्तिभाव से मनाया. रांची में अपने फार्महाउस में वह राष्ट्रीय ध्वज के साथ दिखे. धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट किया था.

https://www.instagram.com/p/C2j-AX8q_ly/

फैंस को आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार

धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापस एक्शन में दिखेंगे. पिछले सीजन में ही धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बातें चल रही थी. लेकिन पांचवी बार अपनी फ्रेंचाइजी को खिताब जीताने के बाद धोनी ने सभी अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया कि वह अगला सीजन खेलने के लिए भी तैयार हैं. सीएसके ने पिछले साल मिनी नीलामी से पहले अपने कप्तान को बरकरार रखा है.

Also Read: ‘बाएं हाथ का एमएस धोनी’, रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के इस स्टार की जमकर की तारीफ

इस सीजन में धमाल मचाने के लिए धोनी तैयार

2023 सीजन में धोनी पूरे टूर्नामेंट में चोटिल थे और आईपीएल के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी. हालांकि धोनी जिम में और फिर नेट पर भी बल्लेबाजी करते देखे गए हैं. उनके रिटायरमेंट के सवाल पर सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा था कि केवल धोनी ही बता सकते हैं कि क्या यह उनका आखिरी संस्करण होगा. मैं इस बारे में नहीं बता सकता.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola