एमएस धोनी ने अपने खास 'दोस्तों' के साथ काटा बर्थडे केक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

एमएस धोनी ने शुक्रवार सात जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के दूसरे दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह केके काटते दिख रहे हैं. धोनी ने अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस में अपने पालतू कुत्तों के सामने केक काटा और अपने कुत्तों को उसके टुकड़े खिलाये.
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई 2023 को 42 साल के हो गये. उनके दुनिया भर के फैंस ने अलग-अलग अंदाज में कैप्टन कूल का जन्मदिन मनाया. धोनी को उनके चहेतों ने जन्मदिन की बधाई दी. एमएस इस समय अपने रांची स्थित फार्म हाउट में समय बिता रहे हैं. कई महीनों बाद धोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे केक काटा.
आम तौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले एमएस धोनी ने खुद को मिले अपार प्यार का जवाब देते हुए अपने प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज दिया. अनुभवी क्रिकेटर ने प्रशंसकों को बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में धोनी को गृहनगर रांची के फॉर्म हाउस में एक छोटा केक काटते और अपने पालतू कुत्तों को खिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो पर लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गयी और 30 मिनट से भी कम समय में दस लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं आईं.
Also Read: एमएस धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस का किया अभिवादन, रांची के घर पर जुटे सैकड़ों चाहने वाले, वीडियो वायरल
उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपकी सभी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक.’ सबसे सफल कप्तान और क्रिकेटर में से एक धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते दिखते हैं.
https://www.instagram.com/p/CubuFqQhDvB/
इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धोनी के नाम कई रिकॉर्ड हैं. करिश्माई कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 2023 सीजन में पांचवीं बार आईपीएल खिताब दिलाया है. इस बीच धोनी के रिटायरमें की खबरें भी आयी, लेकिन पूर्व कप्तान ने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने एक और सीजन आईपीएल खेलने की इच्छा जतायी. हालांकि धोनी पूरे आईपीएल सीजन में घुटने की परेशानी से जूझते रहे. आईपीएल के समापन के बाद, सीएसके के कप्तान ने मुंबई में एक सर्जरी भी करायी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




