23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एमएस धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस का किया अभिवादन, रांची के घर पर जुटे सैकड़ों चाहने वाले, वीडियो वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 42 साल के हो गये. उनके फैंस ने दुनियाभर में उनका जन्मदिन मनाया. धोनी को सुबह से बधाईयां मिलने लगीं. इस बीच उनके रांची स्थित आवास पर उनकी एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में फैंस जमा हुए थे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 42 साल के हो गये. दुनिया भर के लोगों ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी. कई जगहों पर फैंस ने अनोखे अंदाज में भी धोनी का जन्मदिन मनाया. वहीं, धोनी के रांची स्थित आवास पर सुबह से ही उनके सैकड़ों फैंस जमा थे. सभी धोनी की एक झलक पाना चाहते थे. इस बीच धोनी ने भी अपने घर की छत से हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया.

धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एमएस धोनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्रिकेट के इतिहास में धोनी का सफर सबसे प्रेरणादायक और शानदार रहा है. एक रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में काम करने से लेकर आईसीसी की तीन ट्रॉफियां उठाने तक उनका सफर काफी रोमांचक रहा है. कप्तान के रूप में उन्होंने टीम को ICC T20 विश्व कप 2007, ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 दिलायी.

Also Read: Exclusive: इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन…, प्रभात खबर के साथ सुनिए महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा गाने
2004 में किया था डेब्यू

उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और एक खतरनाक हिटर के रूप में अपनी पहचान बनायी. लेकिन समय के साथ वह एक फिनिशर बन गये. उनकी कप्तानी की पूरी दुनिया आज भी कायल है. धोनी अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं. उन्होंने सीएसके को 2023 सीजन में पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलायी.


वनडे में धोनी ने बनाये 10 हजार से अधिक रन

धोनी का सबसे मजबूत फॉर्मेट वनडे था. 350 वनडे मैचों में उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाये. उन्होंने भारत के लिए 10 शतक और 73 अर्द्धशतक जड़े. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 183 रन रहा. वह वनडे में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह अब तक के 11वें सबसे सफल वनडे बल्लेबाज भी हैं. आईपीएल में धोनी की कप्तानी का कोई जवाब नहीं है.

AmleshNandan Sinha
AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ खेल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. खेल की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel