धोनी-रोहित के फैन्स ने कर दी विराट के फैंस की कुटाई, भारत-अफगानिस्तान मैच में जमकर चले लात और घूंसे

भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच का गवाह स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक बने. जहां ओपनिंग मैच के दौरान अहमदाबाद का पूरा स्टेडियम खाली था, वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक भी सीट खाली नहीं थी.
वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत और अफगानिस्तान के बीच शानदार मुकाबला हुआ. जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा की तूफानी पारी ने सबका दिल जीत लिया. रोहित ने चौकों और छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. एक और मैदान के अंदर रोहित चौकों और छक्कों की बरसात कर रहे थे, तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में जोरदार लात और घूंसे चल रहे थे.
धोनी-रोहित के फैन्स ने कर दी विराट कोहली के फैन्स की कुटाई?
भारत और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप मैच में जब रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी समय दर्शक दीर्घा में दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी के फैन्स ने विराट कोहली के फैन्स की जमकर कुटाई कर दी.
Also Read: World Cup: कोहली का ‘विराट’ दिल, मैच के दौरान नवीन उल हक को लगाया गले, दर्शकों से कर दी खास अपील
Lafda in today's match, #RohitSharma and Dhoni fans beating ViratKohli fans 😭😭#INDvsAFG pic.twitter.com/Ezajjki5ce
— 𝐁𝐚𝐛𝐚 𝐘𝐚𝐠𝐚 (@yagaa__) October 11, 2023
भारत-अफगानिस्तान मैच में खचाखच भरा था स्टेडियम
भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच का गवाह स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक बने. जहां ओपनिंग मैच के दौरान अहमदाबाद का पूरा स्टेडियम खाली था, वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक भी सीट खाली नहीं थी. खचाखच भरे स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को दर्शकों का पूरा साथ मिला. जब-जब भारतीय खिलाड़ी अच्छा शॉट लगाते या फिर विकेट चटकाते पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठता.
Also Read: World Cup 2023 Points Table: रोहित के तूफान से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत की लंबी छलांग
भारत ने वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने एकदिवसीय विश्व कप के मैच में बुधवार को अफगानिस्तान को 90 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. रोहित शर्मा ने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्कों की मदद से 131 रन बनाने के अलावा ईशान किशन (47) के साथ पहले विकेट के लिए 112 गेंद में 156 रन और विराट कोहली (नाबाद 55) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 49 रन की साझेदारी की. कोहली ने श्रेयस अय्यर (नाबाद 25) के साथ 56 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी.
भारत ने 15 ओवर पहले ही दर्ज की जीत
भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 272 रन पर रोकने के बाद 35 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत से भारतीय टीम अपना नेट रन रेट बेहतर करते हुए पदक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










