ePaper

30 लाख कमाकर रांची सेट होना चाहते थे धौनी, साथी क्रिकेटर जाफर का बड़ा खुलासा

Updated at : 29 Mar 2020 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
30 लाख कमाकर रांची सेट होना चाहते थे धौनी, साथी क्रिकेटर जाफर का बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे.

यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धौनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर ने किया. धौनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था. वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है.

जाफर ने कहा कि धौनी से एक बार उन से कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते है’. जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें.

मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की. उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही. प्रशंसक ने उनसे धौनी से जुड़ी याद साझा करने को कहा था. पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धौनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बहुत कम है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola