ePaper

के एल राहुल ने कहा- इस बल्लेबाज ने मेरे करियर को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था

Updated at : 27 Apr 2020 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
के एल राहुल ने कहा- इस बल्लेबाज ने मेरे करियर को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था

के एल राहुल ने विराट कोहली के बारे में बोली ये भावुक कर देने वाली बात

विज्ञापन

हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने वाले बल्लेबाज के एक राहुल इस साल जबरदस्त फॉर्म चल रहे हैं, इसका परिचय उन्होंने इस साल हुए न्यूजीलैंड दौरे में दे दिया था. जहां पर उसे हर बल्लेबाजी क्रम में आजमाया गया जिसमें वो हर नंबर की दिक्कत सॉल्व कर दिए. जबकि धीरे धीरे उनकी विकेट कीपिंग में भी धार नजर आ रही हैऔर यही कारण है कि कई खिलाड़ी अब उन्हें धोनी के विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं.

लेकिन अभी कोरोना की वजह से सभी खेल बंद हैं और इस दौरान सभी खिलाड़ी इंस्टाग्राम के जरिये एक दूसरे से जुड़ रहे हैं. और फैंस के मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब भी दे रहे हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में केएल राहुल ने विराट कोहली और अपनी दोस्ती को लेकर कई बातें शेयर कीं. हाल ही में टेलीविजन प्रेजेंटर और कमेंटेटर सुहेल चंडोक के शो ‘द माइंड बिहाइंड’ के पांचवें एपिसोड में राहुल ने विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती के विषय में काफी बात की.

राहुल से पूछा गया कि अगर आपकी जिंदगी दांव पर लगी हो और उस वक्त आप किस बल्लेबाज को चुनेंगे.

इसका जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि वो विराट कोहली के साथ जाना चाहेंगे. क्यों कि वो एक महान बल्लेबाज हैं.

उन्होंने आगे कहा कि वो मेरे करियर को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिये, वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. “हमारे बीच बहुत ही अच्छी दोस्ती है और उन्होंने मेरी जिंदगी को बचाने की खातिर सबकुछ किया है.

हरभजन ने बोला था मैच विनर

आपको बता दें कि हाल ही में हरभजन सिंह ने के एल राहुल के बारे में बात करते हुए कहा था कि राहुल कोहली और रोहित के बाद तीसरे मैच विनर हैं ये बातें उन्होंने रोहित शर्मा के साथ हुए इस्टाग्राम लाइव शो में कही थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola