पीटरसन ने हिंदी में भेजा मैसेज, भारतीयों से कहा- कोविड 19 पर सरकार के निर्देश का करें पालन

Updated:
विज्ञापन
पीटरसन ने हिंदी में भेजा मैसेज, भारतीयों से कहा- कोविड 19 पर सरकार के निर्देश का करें पालन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को अपनी पूर्व आईपीएल टीम के साथी श्रीवत्स गोस्वामी की मदद से हिंदी में एक संदेश पोस्ट करके भारत के नागरिकों से कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी को रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को अपनी पूर्व आईपीएल टीम के साथी श्रीवत्स गोस्वामी की मदद से हिंदी में एक संदेश पोस्ट करके भारत के नागरिकों से कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी को रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘नमस्ते इंडिया. हर कोई कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है और सभी को अपनी सरकार के निर्देशों को सुनना चाहिए और कुछ दिनों के लिए घर पर रहना चाहिए. यह स्मार्ट होने का समय है.’

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं, हम सब अपने अपने सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिनों के लिए रहें, ये समय है होशियार रहने का. आप सभी को ढेर सारा प्यार.’

उन्होंने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज गोस्वामी को हिंदी सिखाने का श्रेय भी दिया. दोनों आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल चुके हैं.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola