ePaper

कपिल ने फिर दिया शोएब को करारा जवाब, कहा- पहले सरहद पार से भारत विरोधी गतिविधियां बंद करें

Updated at : 25 Apr 2020 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल ने फिर दिया शोएब को करारा जवाब, कहा- पहले सरहद पार से भारत विरोधी गतिविधियां बंद करें

कपिल देव का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद स्कूल और कॉलेज खोलना युवा पीढ़ी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए और कुछ समय के लिए खेलों की बहाली टाली जा सकती है.

विज्ञापन

महान हरफनमौला कपिल देव का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद स्कूल और कॉलेज खोलना युवा पीढ़ी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए और कुछ समय के लिए खेलों की बहाली टाली जा सकती है. कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल रद्द हो गए हैं. कपिल ने यूट्यूब चैनल ‘ स्पोर्ट्स तक’ से कहा ,‘‘ मैं वृहत तस्वीर देख रहा हूं. क्या आपको लगता है कि इस समय बात करने के लिए क्रिकेट ही बचा है ?

मैं बच्चों को लेकर चिंतित हूं जो स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे. ” उन्होंने कहा,‘‘ मैं चाहता हूं कि पहले स्कूल खुलें. क्रिकेट और फुटबॉल बाद में होते रहेंगे. ” कपिल ने दोहराया कि कोरोना से निपटने के लिए धन जुटाने की कवायद में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के शोएब अख्तर के प्रस्ताव के वह खिलाफ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने को इतना ही बेचैन है तो पहले सरहद पार से भारत विरोधी गतिविधियां बंद करें और वह पैसा नेक काम में लगाए.

उन्होंने कहा ,‘‘ आप भावनाओं के वेग में बहकर कह सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान के मैच कराए जाने चाहिये. इस समय क्रिकेट खेलना प्राथमिकता नहीं है. अगर आपको पैसा चाहिये तो सीमा पार से गतिविधियां बंद कीजिए. ” उन्होंने कहा ,‘‘ वह पैसा अस्पतालों और स्कूलों पर लगाइये. अगर हमें पैसा चाहिए तो हमारे कई धार्मिक संगठन हैं और इस समय आगे आना उनका फर्ज है. ”

आपको बता दें कि कपिल ने शोएब अख्तर को पहले ही जवाब दिया था कि कोरोना पीड़ितों के लिए धन जुटाने का और भी तरीका है, हम धन जुटाने के लिए अपने नागरिकों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते. और हमारे पास पर्याप्त धन है जिससे कि हम इस वायरस से लड़ सकते हैं. जबकि हरभजन सिंह ने भी कहा था कि अभी वक्त क्रिकेट के बारे में बात करने का नहीं है और जिंदगी से बढ़कर अभी क्रिकेट नहीं है. उन्होंने कहा था कि हाँ मैं मानता हूँ कि क्रिकेट ने हमें बहुत कुछ दिया, लेकिन अभी वक्त क्रिकेट के बारे में बात करने का नहीं है बल्कि कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने का है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola