ePaper

बिना दर्शक स्टेडियम में खेलने का मजा नहीं, दर्शक ही स्टेडियम की ताकत : कप्तान कोहली

Updated at : 05 Apr 2020 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिना दर्शक स्टेडियम में खेलने का मजा नहीं, दर्शक ही स्टेडियम की ताकत : कप्तान कोहली

विराट कोहली ने कहा है कि स्टेडियम की असली ताकत उसमें मौजूद दर्शक होते हैं, उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम योगदान दे रहे अपने स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में एकजुटता का आह्वान किया

विज्ञापन

ऐसे समय में जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद दरवाजों के अंदर करवाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि स्टेडियम की असली ताकत उसमें मौजूद दर्शक होते हैं, कोहली ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम योगदान दे रहे अपने स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में एकजुटता का आह्वान करते हुए यह बात कही.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्टेडियम की ताकत उसके प्रशंसकों में होती है, भारत की भावना अपने लोगों से जुड़ी है. आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए आईये दुनिया को दिखाते हैं, हम सब एक साथ है. आईये हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को दिखाएं कि हम उनके साथ हैं. टीम इंडिया – प्रज्ज्वलित” कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और आईपीएल के आयोजन को लेकर भी आशंका बनी हुई है, पहले यह टी-20 टूर्नामेंट 29 मार्च से आयोजित किया जाना था लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था.

बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है लेकिन उसने जिन विकल्पों पर विचार किया है उनमें इसका आयोजन खाली स्टेडियमों में करना भी शामिल है.

कोहली का ये बयान तब आया है जब कुछ लोग पीएम मोदी के दीये जलाने के आह्वान पर उनके विरोध में थे, सिर्फ कोहली ही नहीं भारतीय कई खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के इस आह्वान पर अपना समर्थन जताया है, जिसमें हार्दिक पाण्ड्या, जसप्रीत बुमराह और के एल राहुल ने भी पीएम के इस संदेश को फॉलो करने के लिए कहा था, उनके अलावा भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कोरोना से जंग में पीएम का साथ देने को कहा है.

हार्दिक पंड्या ने लिखा- आइए मिलकर हम उन लोगों के लिए प्रकाश फैलाएं, जो इस अंधकार के समय हमें राह दिखा रहे हैं. आइए हम देश के करोड़ों लोगों की भावना को जगाएं. हमारे ड्रेसिंग रूम से लेकर आपके दरवाजे तक लक्ष्मण रेखा है. हम आपके साथ हैं नरेंद्र मोदी जी

वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी इस विषय पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जब हम शानदार जीत दर्ज करते हैं तो फैन्स को हर फैन को अपने फोन की फ्लैशलाइट जलाने का अपना ही आनंद होता है. टीम इंडिया आइए वायरस को भगाया जाए. 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट… अपना सपॉर्ट दिखाएं.

तो वहीं दूसरी तरफ के एल राहुल ने देश को क्रिकेट के पिच का बताते हुए लिखा कि 5 अप्रैल, रात 9 बजे, 9 मिनट खड़े हों और लाइट जलाएं. हमें अपनी भावाना दिखाएं, एक अरब दिलों की आत्मा को प्रज्वलित करें और इस वायरस को हमारी पिच (हमारे देश) से फेंक दें. हम जीत सकते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola