ePaper

IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे ईशान किशन, वीडियो वायरल

Updated at : 22 Feb 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे ईशान किशन, वीडियो वायरल

Ishan Kishan

IPL 2024 शुरू होने से पहले ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में किशन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2024: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बीच ईशान किशन मुंबई इंडियंस के नये कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आए हैं. पिछले कुछ महीनों से ईशान चर्चा में हैं. पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे से ब्रेक लेने वाले ईशान को बीसीसीआई की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इशान किशन को भारतीय टीम में वापसी के लिए किसी न किसी तरह का खेल खेलना होगा. लेकिन इशान रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं. दूसरी ओर, बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू सर्किट में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है.

ईशान का वीडियो वायरल
बीसीसीआई के सख्त निर्देश के बावजदू ईशान किशन झारखंड की टीम से नहीं जुड़े और उनके अहमदाबाद में हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी करने की खबरें वायरल हैं. इस वीडियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईशान, हार्दिक के साथ समय बिता रहे हैं. पिछले दिनों बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जो भी खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं है, उसे रणजी खेलना ही होगा. उन्होंने ईशान का नाम भी लिया था.

शाह ने ईशान को लेकर कही यह बात
वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान किशन को हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है. वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करती है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि सभी केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों को घरेलू सर्किट में अनिवार्य रूप से रेड-बॉल क्रिकेट खेलना होगा और प्रबंधन इस मामले में किसी भी तरह का बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. शाह ने कहा था कि कोच या कप्तान द्वारा बुलाए जाने पर सभी खिलाड़ियों को अपनी राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करना होगा.

हर खिलाड़ी को खेलना होगा रणजी ट्रॉफी
शाह ने बातचीत के दौरान किशन का उल्लेख किया लेकिन कहा कि यह केवल ईशान के लिए नहीं है. यह सभी पर लागू होगा है, जो राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सभी अनुबंधित खिलाड़ियों को फोन पर बता दिया गया है और मैं भी उन्हें इस बारे में लिखूंगा. उन्होंने कहा कि हर किसी को खेलना होगा, अन्यथा चयन समिति के अध्यक्ष ने मुझे अपने सुझाव दिए हैं और मैं उन्हें खुली छूट देने जा रहा हूं कि वे अपना फैसला स्वतंत्र रूप से ले सकें.

मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola