ईशान किशन का जलवा, मणिपुर के खिलाफ लगाया धुआंधार शतक, टीम में वापसी का भी ठोका दावा
Ishan Kishan century against manipur in vijay hazare trophy.
Ishan KIshan: ईशान किशन ने मणिपुर के खिलाफ जबरदस्त शतक लगाया है. विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी पारी की बदौलत झारखंड ने मणिपुर को 8 विकेट से हरा दिया.
Ishan Kishan: विजय हजारे ट्रॉफी में एक के बाद खिलाड़ी धुआंधार पारी खेल रहे हैं. आज ईशान किशन का जलवा देखने को मिला है. मणिपुर के खिलाफ मैच में किशन ने जबरदस्त शतक लगाया है. उनकी धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत झारखंड ने इस मैच को 8 विकेट से जीता. इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का दावा भी ठोक दिया है.
जयपुर के डॉ सोनी स्टेडियम में खेले गए इस एकदिवसीय मुकाबले में मणिपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जॉनसन सिंह के 69 रन और प्रियोजित सिंह के 43 रन की बदौलत मणिपुर ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. जिसके जवाब में झारखंड ने 28.3 ओवर में ही 255 रन बनाकर मैच जीत लिया. कप्तान ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे और 78 गेंद पर 134 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 16 चौके और 6 छक्के लगाए. किशन के अलावा उत्कर्ष सिंह ने भी 68 रनों का योगदान दिया.
लगातार चौथे टूर्नामेंट में लगाया शतक
ईशान किशन को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद से वे लगातार बड़ी पारियां खेलकर टीम में वापसी की राह तलाश रहे हैं. उन्होंने पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में शतक लगाया, फिर दिलीप ट्रॉफी में और हाल ही में संपन्न हुई रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने शतक लगाया था. लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे किशन ने आखिरी ओडीआई मैच अफगानिस्तान के खिलाफ अक्तूबर 2023 में खेला था. इसके बाद उन्हें बीसीसीआई की सेट्रल कांट्रैक्ट से भी अलग कर दिया गया था.
टीम इंडिया में ईशान का प्रदर्शन
ईशान ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 61 मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 1 शतक और 14 अर्द्धशतकों के साथ 1807 रन बनाए हैं. इसमें उनका एकदिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 210 रनों की खेली गई शानदार पारी भी शामिल है. बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है. ईशान ने लगातार ऐसी पारी खेलकर अपने सेलेक्शन का दावा ठोक दिया है.
संजू सैमसन का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाना मुश्किल, पूर्व भारतीय स्टार ने बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










