RCB vs GT मैच से पहले विराट कोहली का नेट्स पर धमाल, VIDEO वायरल

नेट पर प्रैक्टिस करते विराट कोहली.
RCB vs GT मैच से पहले विराट कोहली ने नेट्स पर शानदार बल्लेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी फॉर्म देखकर उत्साहित हैं.
RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बैटर विराट कोहली शुक्रवार को बेंगलुरु में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपनी टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच से पहले नेट्स सेशन के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे. क्लासिक ड्राइव, स्लॉग स्वीप, लॉफ्टेड हिट, ये सभी शॉट विराट के बल्ले से देखने को मिले, क्योंकि हर गेंद को विराट ने बैट के बीचोबीच से मारा. बैट से गेंद को टच करने की आवाज से ही पता चलता था कि विराट ने गेंद को किस प्रकार से टाइम किया है.
कोहली के प्रैक्टिस का वीडियो वायरल
विराट कोहली के नेट प्रैक्टिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. फैंस उनसे हर बार इसी प्रकार की बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं. कोहली इस सीजन में पहली गेंद से ही बॉलर्स को टक्कर देने का लक्ष्य बना रहे हैं और उन पर एक बार फिर ट्रॉफी उठाने का प्रेशर भी है. मैच से पहले, विराट 9,000 IPL रन तक पहुंचने वाले पहले बैटर बनने से सिर्फ 92 रन दूर हैं. 273 मैचों और 265 पारियों में, उन्होंने 39.76 के औसत और 133.83 के स्ट्राइक रेट से 8,908 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक और 65 अर्द्धशतक शामिल हैं.
मौजूदा सीजन में विराट का फॉर्म बेहतरीन
इस सीज़न की छह पारियों में, विराट ने 49.40 के औसत और 157.32 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं और अब तक चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (323 रन) के पास सबसे ज्यादा रनों के लिए ऑरेंज कैप है. अभिषेक ने पिछले मैच में ही नाबाद शतक जड़ा और ऑरेंज कैप अपने पास ले लिया. अभिषेक ने 68 गेंद पर नाबाद 135 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी.
जीटी के खिलाफ शानदार है विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट को भारतीय युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से प्रतिष्ठित कैप वापस लेने के लिए GT के खिलाफ एक जादुई पारी खेलनी होगी. विराट का GT के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने छह पारियों में 87.75 के औसत और 143.26 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक, तीन अर्द्धशतक और 101* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. फैंस के साथ-साथ उनकी फ्रेंचाइजी भी उम्मीद कर रही होगी कि इस बार भी जीटी के खिलाफ जब कोहली क्रीज पर होंगे तो उनका बल्ला जरूर गरजेगा.
ये भी पढ़ें…
LSG vs RR: वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे मोहम्मद शमी का सामना, कौन किस पर पड़ेगा भारी
Abhishek Sharma के लिए शतक बनाना आसान काम, पुजारा ने बताया मास्टरक्लास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




