ePaper

सूर्यकुमार यादव का छक्का देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज हैरान, कहा- जीवन में कभी नहीं देखा ऐसा शॉट, VIDEO

Updated at : 13 May 2023 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव का छक्का देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज हैरान, कहा- जीवन में कभी नहीं देखा ऐसा शॉट, VIDEO

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने आग लगा दी. उन्होंने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट लगाये. मोहम्मद शमी जैसे शानदार गेंदबाज की गेंद पर सूर्या ने जो छक्का लगाया, उससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी हैरान हो गये.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार की रात पावर-हिटिंग का अद्भुत नजारा पेश किया. सूर्या ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा. सूर्यकुमार को आईपीएल में अपने पहले शतक के लिए 4053 दिन का इंतजार करना पड़ा. उन्होंने पारी के आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. सूर्यकुमार के शॉट ने जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं, ऑस्टेलिया के पूर्व दिग्गज टॉम मूडी उनके शॉट से हैरान रह गये.

मोहम्मद शमी के खिलाफ जड़ा शानदार छक्का

सूर्यकुमार यादव ने अपनी शतकीय पारी में कई तरह के शॉट्स दिखाये, लेकिन मोहम्मद शमी के खिलाफ उनके अंतिम ओवर में सूर्या का छक्का कई लोगों को चौंका दिया. यह शॉट ऐसा कमाल का था क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर भी डगआउट के पास बैठकर शॉट की नकल करने का प्रयास करते दिखे. शमी की वाइड पिच की गयी गेंद पर बड़ी खूबसूरती से सूर्या ने छक्के के लिए भेजा.

Also Read: सूर्यकुमार यादव के शतक जड़ने से मुंबई इंडियंस ने लगायी आईपीएल में रिकॉर्ड्स की झड़ी, See List
टॉम मूडी ने कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार टॉम मूडी सूर्यकुमार के शॉट से पूरी तरह प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि अपने पूरे जीवन में किसी भी बल्लेबाज को इस तरह का प्रयास करते नहीं देखा. मूडी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी भी वर्टिकल बैट से थर्ड मैन पर छक्का मारते देखा है. मैंने एक कट शॉट थर्ड मैन के ऊपर मारते देखा है. लेकिन मैंने कभी वर्टिकल बल्ले के बीच से ऐसा छक्का नहीं देखा.


इयान बिशप ने भी की तारीफ

सूर्या की तारीफ में मूडी यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवनकाल में खेल के सभी प्रारूपों में लगभग 10 मिलियन गेंदें देखी हैं और मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. यह पूरी तरह केवल उनके दिमाग में था कि वह ऐसा करने में सक्षम थे. मूडी अकेले नहीं थे जो इस शॉट से हैरान थे. इयान बिशप, जो वर्तमान में आईपीएल में कमेंट्री ड्यूटी पर हैं, ने शॉट को हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए हमेशा “द शॉट” के रूप में जाना जायेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola