ePaper

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने उगली आग, वर्ल्ड कप के लिए ठोकी दावेदारी

Updated at : 20 May 2023 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने उगली आग, वर्ल्ड कप के लिए ठोकी दावेदारी

राजस्थान रॉयल्स ने एक अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 4 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला फिर से जमकर बोला उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
undefined

राजस्थान रॉयल्स ने एक अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 4 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला फिर से जमकर बोला उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 रन की पारी खेली.

undefined

यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्ले से धमाका करते हुए 36 गेंदों 8 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

undefined

जायसवाल का बल्ला आईपीएल 2023 में जमकर चला है. उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 5 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 625 रन बनाए हैं. वह इस सीजन फाफ डुप्लेसी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं.

undefined

अपने इसी शानदार फॉर्म के दमपर जायसवाल ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी. आईपीएल में उनकी बैटिंग देख कई दिग्गज उन्हें वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर चुके हैं.

undefined

खुद जायसवाल ने भी आईपीएल में शतक जड़ने के बाद भारतीय टीम में खेलने की इच्छा जताई थी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जायसवाल को वर्ल्ड कप में मौका देगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

undefined

जायसवाल ने अपनी बैटिंग से कई क्रिकेट दिग्गजों को अपना फैन बनाया है. इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, केविन पीटरसन, रवि शास्त्री जैसे नाम शामिल है.

undefined

हालांकि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना आसान नहीं है. पर यशस्वी ने बैट से जो कमाल आईपीएल में किया है इससे उनकी दावेदारी मजबूत हो गई है.    

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola