GT vs LSG, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हराया
GT vs LSG, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हरा दिया है. लखनऊ की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान हैं. दोनों भाइयों के बीच आज एक हाई स्कोरिंग मुकाबला हुआ, जिसे गुजरात ने जीता. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋद्धिमान साहा के 81 और शुभमन गिल के नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर 227 रनों का विशाल स्कोर बनाया. लखनऊ 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी.
गुजरात ने लखनऊ को 56 रनों से हराया
आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रनों से हरा दिया है. लखनऊ की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान हैं. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋद्धिमान साहा के 81 और शुभमन गिल के नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर 227 रनों का विशाल स्कोर बनाया. लखनऊ 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी.
GT vs LSG Live: क्रुणाल पांडया शून्य पर आउट, लखनऊ की हार तय
लखनऊ की टीम 10 ओवर के बाद बुरी तरह लड़खड़ा गयी. क्रुणाल पांड्या के रूप में लखनऊ को सातवां झटका लगा. क्रुणाल 19वें ओवर में आउट हुए, तब टीम का स्कोर 166 रन था. काईल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक ने टीम को एक बेहतर शुरुआत दी लेकिन मध्य क्रम में टीम पूरी तरह लड़खड़ा गयी और गुजरात के लिए काम आसान हो गया.
GT vs LSG Live: लखनऊ को लगा तीसरा झटका, स्टोइनिस आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मोहित शर्मा का दूसरा शिकार बने हैं.
GT vs LSG Live: लखनऊ को लगा दूसरा झटका, हुड्डा आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका लग गया है. टीम के स्टार बल्लेबाज दीपक हु्ड्डा 11 रन बनाकर मोेहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए हैं.
GT vs LSG Live: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 102 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 ओवर की समाप्ति तक 102 रन ठोक दिए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विटंन डिकॉक तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. वहीं हुड्डा उनका अभी साथ दे रहे हैं.
GT vs LSG Live: लखनऊ को लगा पहला झटका, मेयर्स आउट
लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स मोहित शर्मा की गेंद पर कैच आउट हुए. उनका शानदार कैच राशिद खान ने पकड़ा. राशिद खान ने इस कैच को पूरा करने के लिए 26 मीटर की दूरी तय की और अंत में डाइव लगाकर गेद को अपने कब्जे में किया.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए