RR vs RCB IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, आरसीबी की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 May 2024 2:10 PM
RR vs RCB
RR vs RCB IPL 2024: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस समय राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने हैं.
RR vs RCB IPL 2024: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य और हिमांशु शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, नांद्रे बर्गर, शिम्रोन हेटमायर और तनुश कोटियन.
राजस्थान पर आरसीबी का पलड़ा भारी
आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स पर आरसीबी की टीम भारी पड़ती दिख रही है. अबतक दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले खेले गए. जिसमें आरसीबी ने 15 मुकाबलों में राजस्थान को हराया. वहीं राजस्थान की टीम ने केवल 13 मैचों में आरसीबी को हराया है.
आज हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से हार, जीतने वाली टीम की टक्कर हैदराबाद से
राजस्थान और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को दूसरी क्वालीफायर में 24 मई को भीड़ना होगा. वहीं हारने वाली टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो जाएगी. पहले क्वालीफायर में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था.
तीन बार फाइनल में पहुंची है आरसीबी की टीम, अबतक ट्रॉफी की तलाश
आरसीबी की टीम आईपीएल की चोकर्स टीम मानी जाती है. आईपीएल इतिहास में अबतक आरसीबी की टीम तीन बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन उसे एक बार भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुआ है. दूसरी ओर राजस्थान की टीम ने पहला आईपीएल ट्रॉफी जीता है. 2008 के बाद आरसीबी को भी ट्रॉफी की तलाश है. 2008 के बाद राजस्थान की टीम एक बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे निराशा हाथ लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










